• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

इस बार ज्यादा सताएगी गर्मी: दिल्ली, MP-CG में इस हफ्ते 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट

Aaj Ka Mausam: बारिश से मिली राहत अब खत्म हो गई है और तापमान तेजी से बढ़ रहा है। IMD ने 23 अप्रैल तक लू का येलो अलर्ट जारी किया है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Mon, 20 Apr 2026 08:18:31 AM (IST)Updated Date: Mon, 20 Apr 2026 08:24:39 AM (IST)
इस बार ज्यादा सताएगी गर्मी: दिल्ली, MP-CG में इस हफ्ते 45 डिग्री पहुंच सकता है पारा, IMD ने जारी किया लू का अलर्ट
Weather Update 19 April 2026: फिर बढ़ने लगा तापमान, लू का खतरा बढ़ा (फाइल फोटो)

HighLights

  1. फिर बढ़ा तापमान, बारिश की राहत खत्म
  2. CG, हरियाणा, राजस्थान में भी बढ़ेगी गर्मी
  3. 22 अप्रैल से लू की स्थिति बनने की संभावना

डिजिटल डेस्क। राजधानी दिल्ली में बारिश से मिली थोड़ी राहत अब खत्म होती नजर आ रही है और तापमान एक बार फिर बढ़ने लगा है। दिल्ली के बेस स्टेशन सफदरजंग में अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक है। मौसम विभाग (Weather Update Today) ने आने वाले दिनों में तापमान में और वृद्धि की संभावना जताई है।

naidunia_image

IMD का येलो अलर्ट, 43°C तक पहुंच सकता है पारा

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD Heatwaves Yellow Alert) ने इस सीजन में पहली बार बुधवार से शुक्रवार तक कुछ अलग-थलग इलाकों में लू की स्थिति को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है। अनुमान है कि इस दौरान तापमान 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। यह स्थिति लोगों के लिए परेशानी बढ़ा सकती है।


CG में तापमान 40 डिग्री के पार

अप्रैल के दूसरे पखवाड़े में उत्तरी छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी के बीच रविवार को संभाग मुख्यालय अंबिकापुर का अधिकतम तापमान रिकार्ड 41 डिग्री पहुंच गया। चौबीस घंटे के भीतर तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। यह सामान्य औसत तापमान से चार डिग्री अधिक है। गर्मी के इस सीजन में पहली बार शहर का तापमान 40 डिग्री के ऊपर पहुंचा है।

बारिश के बाद फिर बढ़ी गर्मी

शुक्रवार को दिल्ली में इस मौसम का अब तक का सबसे अधिक तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। हालांकि, उसी शाम मौसम में बदलाव आया और तेज बारिश, बिजली कड़कने और हवाओं के कारण तापमान में गिरावट आई। शनिवार को पारा 40 डिग्री से नीचे आ गया, लेकिन यह राहत ज्यादा देर तक नहीं टिक सकी और रविवार को तापमान फिर बढ़ गया।

इन इलाकों में सबसे ज्यादा गर्मी

रविवार को उत्तरी दिल्ली स्थित रिज ऑब्जर्वेटरी 41.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा। इसके बाद उत्तर-पश्चिमी दिल्ली का मुंगेशपुर 41 डिग्री सेल्सियस के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग के अनुसार, गर्म उत्तर-पश्चिमी हवाएं और लंबे समय तक धूप रहने के कारण तापमान में लगातार वृद्धि हो रही है।

दिल्ली समेत इन राज्यों में बढ़ेगा तापमान

मौसम विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अगले कुछ दिनों में दिल्ली के साथ-साथ CG, UP, MP, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में भी तापमान बढ़ने की संभावना है। सोमवार और मंगलवार को अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है, जबकि बुधवार से शुक्रवार तक यह 41 से 43 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है।

पश्चिमी विक्षोभ का असर और लू की चेतावनी

मौसम वैज्ञानिक कृष्ण मिश्रा के अनुसार, हाल ही में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ आगे बढ़ चुका है, जिसके कारण हिमालयी क्षेत्रों में बारिश हुई थी। एक और पश्चिमी विक्षोभ 23 अप्रैल से हिमालय को प्रभावित कर सकता है, लेकिन यह कमजोर रहेगा। इसलिए अगले सात दिनों तक दिल्ली में गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है। उन्होंने बताया कि सोमवार से कुछ स्थानों पर लू की स्थिति बन सकती है और 22 अप्रैल से इसका असर बढ़ सकता है।

क्या होती है हीटवेव की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार, जब किसी दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो और यह सामान्य से 4.5 डिग्री या ज्यादा ऊपर हो, तो उसे हीटवेव माना जाता है। इसके अलावा यदि तापमान 45 डिग्री तक पहुंच जाए तो भी लू घोषित कर दी जाती है।