• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 17, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IMD Weather Alert: उत्तर भारत में 20 मई तक गंभीर लू का अलर्ट, दिल्ली में 45 के पार जा सकता है पारा

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 17-20 मई के दौरान और पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 18-20 मई के दौरान गंभीर लू चल सकती है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 17 May 2024 08:32:38 AM (IST)Updated Date: Fri, 17 May 2024 10:47:02 AM (IST)
IMD Weather Alert: उत्तर भारत में 20 मई तक गंभीर लू का अलर्ट, दिल्ली में 45 के पार जा सकता है पारा
दक्षिण भारत के मौसम की बात की जाए तो IMD ने कुछ क्षेत्रों के लिए बारिश और तूफान की संभावना जताई है।

HighLights

  1. मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया।
  2. कई जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
  3. हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश , बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक था।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मौसम विभाग ने उत्तर भारत में एक बार फिर गर्मी बढ़ने का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने 20 मई तक उत्तर भारत के अधिकांश हिस्सों में गंभीर लू चलने की चेतावनी जारी की है। इस बीच राजधानी दिल्ली में पारा 45 डिग्री के पार जाने की भी संभावना जताई गई है। 20 मई तक पंजाब और दिल्ली में भीषण गर्मी पड़ सकती है।

पश्चिम बंगाल व बिहार को गर्मी से राहत

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में 17-20 मई के दौरान और पंजाब, हरियाणा और दिल्ली में 18-20 मई के दौरान गंभीर लू चल सकती है। मौसम विभाग ने इसके अलावा झारखंड और ओडिशा में भी सोमवार तक हीट वेव चलने का अलर्ट जारी किया है। वहीं दूसरी ओर पश्चिम बंगाल और बिहार में मौसम में थोड़ा बदलाव महसूस होगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।


naidunia_image

गुरुवार को राजस्थान में रिकॉर्ड तापमान

मौसम विभाग ने बताया कि गुरुवार को राजस्थान में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया क्योंकि कई जगहों पर पारा 46 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, हरियाणा, गुजरात, उत्तर प्रदेश , बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में भी ऐसा ही मौसम रहा, जहां तापमान सामान्य से 2-3 डिग्री अधिक था।

दक्षिण भारत के मौसम का हाल

दक्षिण भारत के मौसम की बात की जाए तो IMD ने कुछ क्षेत्रों के लिए बारिश और तूफान की संभावना जताई है। मौसम वैज्ञानिकों ने कहा कि दक्षिण पश्चिम मानसून के दक्षिण अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के कुछ हिस्सों और निकोबार द्वीप समूह में रविवार तक पहुंच सकता है। आने वाले सप्ताह में तमिलनाडु , पुडुचेरी, केरल, दक्षिण कर्नाटक और आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के तटीय क्षेत्रों में मानसून पूर्व गतिविधियां तेज हो सकती है और कुछ स्थानों पर बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने तमिलनाडु और केरल में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।