• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 09, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IMD Weather Update: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां बदलेगा मौसम

IMD Weather Update: आईएमडी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Thu, 09 Nov 2023 07:57:58 PM (IST)Updated Date: Thu, 09 Nov 2023 07:57:58 PM (IST)
IMD Weather Update: अगले 24 घंटों में इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, यहां बदलेगा मौसम
IMD Weather Update

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IMD Weather Update: पिछले 24 घंटों में दक्षिण भारत के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार (10 नवंबर) को तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और केरल में वर्षा जारी रहने की संभावना है। उसके बाद इसमें कमी आएगी। आईएमडी के अनुसार, गुरुवार सुबह 8.30 बजे तक तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश दर्ज की गई।

तीन राज्यों में हुई जमकर बारिश

पिछले 24 घंटों के दौरान किल कोटागिरी एस्टेट (तमिलनाडु) में 23 सेमी, कन्नूर (केरल) में 16 सेमी, बालेहोन्नूर (दक्षिण आंतरिक कर्नाटक) में 9 सेमी, बेवूर (उत्तर आंतरिक कर्नाटक) में 7 सेमी और गूटी (रायलसीमा) में 7 सेमी बारिश हुई है।


जम्मू-कश्मीर में बदला मौसम का मिजाज

जम्मू-कश्मीर में मौसम का मिजाज बदल गया है। गुरुवार को पुंछ और राजोरी को शोपियां जिले से जोड़ने वाले मुगल रोड पर बर्फबारी हुई। इसके चलते मार्ग पर यातायात बंद कर दिया गया।

देश में मौसमी प्रणाली सिस्टम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, निम्न दबाव का क्षेत्र पूर्वी मध्य अरब सागर के ऊपर स्थित है। चक्रवात औसत समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर ऊपर तक फैला है। वहीं, एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र कोमोरिन क्षेत्र पर बना है। पश्चिमी हिमालय पर विक्षोभ है।

अगले 24 घंटों के दौरान कैसा रहेगा मौसम

स्काईमेट वेदर के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, दक्षिण कोंकण, गोवा और दक्षिण-मध्य महाराष्ट्र में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है। लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में हल्की से मध्यम बरसात हो सकती है। वहीं, मुजफ्फरबाद, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी संभव है। उत्तर-पश्चिम राजस्थान, हरियाणा, सिक्किम और असम में हल्की वर्षा संभव है।