• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 22, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Weather Update: केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट, इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट

Monsoon Update: मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार से पांच दिनों के दौरान केरल, तटीय और आंतरिक दक्षिणी कर्नाटक, कोंकण-गोवा और मध्य महाराष्ट्र में बारिश हो...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Sat, 22 Jun 2024 04:41:50 PM (IST)Updated Date: Sat, 22 Jun 2024 04:50:01 PM (IST)
Weather Update: केरल, कर्नाटक के कुछ हिस्सों में बारिश का रेड अलर्ट, इन राज्यों के लिए ऑरेंज अलर्ट, पढ़ें मौसम विभाग का ताजा अपडेट
मध्य महाराष्ट्र में 23 जून को भारी बारिश की संभावना है। (फाइल फोटो)

HighLights

  1. बारिश को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी।
  2. आने वाले दो से चार दिनों में जमकर बरसेंगे बादल।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। IMD Weather Update: भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शनिवार को कहा कि केरल, कर्नाटक, गोवा और मध्य महाराष्ट्र में अगले कुछ दिनों भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। आईएमडी ने तटीय कर्नाटक, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, कोंकण और गोवा के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। साथ ही मध्य महाराष्ट्र और अंडमान व निकोबार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

इन राज्यों में बारिश रेड अलर्ट

आईएमडी ने कहा कि तटीय कर्नाटक में 22 से 23 जून को भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जबकि 24 और 26 जून के दौरान अलग-अलग स्थानों पर अत्यंत भारी बरसात संभव है।

कोंकण और गोवा में 22 और 23 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने दोनों क्षेत्रों में 24 से 26 जून के दौरान अलग-अलग हिस्सों पर भारी से बहुत भारी बरसात की संभावना जताई है।


naidunia_image

दक्षिण आंतरिक कर्नाटक में 22 से 23 जून को भारी से अत्यंत भारी वर्षा हो सकती है। आईएमडी ने 24 से 26 जून के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश की भविष्यवाणी की है।

मौसम विभाग के अनुसार, केरल और माहे में 22 से 26 जून को भारी से बहुत भारी बारिश संभव है।

naidunia_image

इन राज्यों में बारिश ऑरेंज अलर्ट

आईएमडी ने मध्य महाराष्ट्र में 22 से 23 जून को भारी बारिश की संभावना जताई है। जबकि 24 से 26 जून तक इस क्षेत्र में भारी से अत्यंत तेज वर्षा होने की संभावना है।

naidunia_image

IMD पुणे के प्रमुख केएस होसलीकर ने कहा कि अगले चार से पांच दिनों में कोंकण क्षेत्र में बारिश की तीव्रता धीरे-धीरे बढ़ेगी। मराठवाड़ा के कुछ क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बरसात होने की संभावना है।

अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में 24 और 25 जून को भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

naidunia_image

उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 25 और 26 जून को भारी से बहुत भारी बरसात हो सकती है।