• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 14, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IMD Weather Updates: मुंबई में आज हो सकती है भारी बारिश, उत्तर भारत में लू का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट

मुंबई पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के भावेश भिडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Tue, 14 May 2024 08:31:36 AM (IST)Updated Date: Tue, 14 May 2024 12:22:10 PM (IST)
IMD Weather Updates: मुंबई में आज हो सकती है भारी बारिश, उत्तर भारत में लू का अलर्ट, जानें IMD का ताजा अपडेट
बचाव अधिकारी मलबे में फंसे लोगों को ढूंढने का काम कर रहे हैं।

HighLights

  1. मुंबई में सोमवार को भयंकर धूल भरी आंधी चलने के बाद न केवल हवाई उड़ान प्रभावित हुई है।
  2. ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है।
  3. मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग गिरने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई है।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। मुंबई में तेज धूल भरी आंधी ने पूरी शहर को प्रभावित कर दिया है। मौसम विभाग ने कहा कि कि आज मुंबई और आसपास के इलाकों में भरी बारिश हो सकती है। IMD ने उत्तर भारत में आज तापमान में तेजी के साथ लू चलने की आशंका जताई है।

मुंबई में ट्रेन व उड़ान प्रभावित

मुंबई में सोमवार को भयंकर धूल भरी आंधी चलने के बाद न केवल हवाई उड़ान प्रभावित हुई है, बल्कि ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित हुआ है। मुंबई के घाटकोपर इलाके में एक बड़ा होर्डिंग गिरने के बाद 12 लोगों की मौत हो गई है। बचाव अधिकारी मलबे में फंसे लोगों को ढूंढने का काम कर रहे हैं। इस बीच मुंबई पुलिस ने होर्डिंग लगाने वाली कंपनी के भावेश भिडे के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उन पर कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। मौसम विभाग ने भारत के दक्षिणी प्रायद्वीप में 17 मई तक तूफानी हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की उम्मीद जताई है।


naidunia_image

राजस्थान, यूपी में लू की चेतावनी

मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दो से तीन दिनों में राजस्थान, उत्तर प्रदेश , पंजाब, हरियाणा और बिहार जैसे राज्यों में लू जैसी स्थिति देखने को मिलेगी। राजस्थान में औसत तापमान फिलहाल 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया है और दो से तीन दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 से 17 मई के दौरान पश्चिमी राजस्थान में, 16 और 17 मई को उत्तर प्रदेश, पंजाब, पूर्वी राजस्थान और दक्षिण हरियाणा में और 17 मई को उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश और बिहार में लू चलने की संभावना है।