
नई दिल्ली। अपनी तरह के पहले निर्देश में जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड (JJB) ने कहा है कि एक किशोर दुष्कर्मी पर वयस्क की तरह मुकदमा चलाया जाए। किशोर ने पूरी योजना बनाकर सावधानी पूर्वक 17 साल की लड़की के साथ इस जघन्य अपराध को अंजाम दिया था।
JJB के पीठासीन अधिकारी अरुल वर्मा ने लड़के की ओर से की वकील की यह अपील खारिज कर दी थी कि लड़की और लड़के बीच आपसी रजामंदी से संबंध बने थे। किशोर लड़के की उम्र 17 साल बताई गई थी। वर्मा ने कहा था कि इस बात के जरा भी सबूत नहीं है, जो उनकी बात को बल दे सकें।
मां चाहती थी एथलीट बने, लेकिन साक्षी ने कुश्ती चुनी, और...
बोर्ड ने कहा कि अभियोजन पक्ष ने चाइल्ड इन कॉन्फ्लिक्ट विथ लॉ के द्वारा रेप के तथ्यों की बात कही है। पीड़िता के शरीर पर चोटों के निशान उस बयान की पुष्टि करते हैं। पीड़िता के बयान भी पता चलता है कि इस कथित अपराध को सावधानी और एक सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया गया था।
बयान में बताया गया कि किशोर ने मोटर साइकिल पर लड़की को स्कूल से लिया, उसके बाद उसे कार में ले गया, शराब खरीदी और फिर उसे एक फ्लैट में ले गया। यह घटना के अनुक्रम रहे हैं। जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट 2015 के प्रावधानों के तहत बोर्ड ने तय किया कि इस मामले को वयस्क की तरह देखा जाए।
फोटोग्राफर्स पर भड़कीं जया बच्चन, ये है मामला
इसलिए इस केस को सेशन कोर्ट में ट्रांसफर किया जाए। जुवेनाइल जस्टिस (केयर एंड प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रेन) एक्ट 2015 में संशोधन के बाद यह पहला ऐसा रेप का मामला है, जिसे बोर्ड ने जघन्य होने के कारण सेशन कोर्ट में ट्रांसफर किया है।