
बिजनौर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की छवि दुनिया में डिजिटल इंडिया की बनाना चाहते हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश का एक गांव उनके इस मंसूबे पर धब्बा लगा सकता है। बिजनौर के इच्छावाला गांव की 90 फीसद से अधिक आबादी पढ़ना-लिखना नहीं जानती है। बाकी के 10 फीसद लोग भी सिर्फ अपना नाम ही लिख पाते हैं, वह भी सिर्फ उर्दू में।
आस-पास के इलाके में इस गांव की पहचान अनपढ़ गांव के रूप में है। अपने पत्रों को, अहम दस्तावेजों के बारे में पढ़वाने या मोबाइल फोन में नंबर सेव कराने के लिए गांव के लोगों को आस-पास के गांव के लोगों की मदद लेनी पड़ती है। गांव की आबादी 1400 के करीब है, जिसमें से 700 से पंजीकृत मतदाता हैं।
यह भी पढ़ें : भारत के गांवों से अंग्रेजों ने सीखी थी सिविल इंजीनियरिंग
मुस्लिम बाहुल यह गांव बिजनौर-मुजफ्फरनगर और हरिद्वारा जिले की सीमा पर गंगा नदी के तट पर स्थित है। बिजनौर से करीब 25 किमी दूर इस गांव में पहुंचने के लिए नाव से नदी को पार करके जाना होता है। गांव में कोई स्कूल नहीं है और इस गांव के आठवीं तक पढ़े दो लड़के अब गांव से दूर रहते हैं, ताकि वे आगे की शिक्षा पूरी कर सकें।
बिजनौर के सांसद भारतेंद्र सिंह ने कहा कि मैं इस गांव को आदर्श ग्राम योजना के तहत गोद लेना चाहता था, लेकिन गांव की आबादी बहुत कम होने के कारण यह संभव नहीं हो सका। उधर, असिस्टेंट बेसिक शिक्षा अधिकारी अजय कुमार ने कहा कि हम गांव की समस्या से अवगत हैं।
यह भी पढ़ें : सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की पीएम मोदी के खिलाफ याचिका
पिछले वर्ष बीएसए की ओर से एक प्रस्ताव राज्य सरकार को भेजा गया था। इसके अलावा कुछ शिक्षकों को हमने गांव में पढ़ाने के लिए पिछले साल शिक्षकों को भी भेजा गया था। हालांकि, गांव तक पहुंचना मुश्किल है और मानसून के दौरान यह जिला कट जाता है।