
मथुरा। विवाद, अवसाद और जिंदगी का अंत। जन्मदिन पर हुए क्लेश के चलते शुक्रवार रात को महिला ने खुद को कमरे में बंद किया और दुपट्टे से फंदा बना लिया। शुरुआत में ससुराल वाले इसे ड्रामा समझ वीडियो बनाते रहे। महिलाएं उसे यह कदम न उठाने की गुहार लगाती रहीं और पति ताना देता रहा।
करीब 12 मिनट चले इस घटनाक्रम का अंत चीत्कार, विलाप, दर्द और पछतावे के साथ हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई है। मायका पक्ष ने ससुरालीजनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। मामला मथुरा के थाना हाईवे की बुद्ध विहार कॉलोनी का है।
यहां की निवासी गीता (26) पत्नी राज कपूर का 26 जुलाई को जन्मदिन था। जन्मदिन पर भी घर में क्लेश हुआ। वायरल वीडियो के अनुसार, तनावग्रस्त गीता ने खुद को शुक्रवार रात 12.10 बजे कमरे में बंद कर लिया। उसने पंखे पर दुपट्टे से फंदा बनाया।
इधर, खिड़की से ससुराल वाले वीडियो बना रहे हैं। महिलाएं उसे यह आत्मघाती कदम उठाने से रोक रही हैं, वहीं वीडियो में एक पुरुष की आवाज है, जो कह रहा है कि यह फांसी नहीं लगाएगी। करीब 4.30 मिनट बाद गीता फंदे पर लटक गई। शरीर में हरकत दिख रही है।
कम हो गई जीएसटी की दरें, ये सामान हो गए सस्ते
उसका हाथ हल्का सा ऊपर उठता नजर आ रहा है। इधर वीडियो में आ रही आवाजों में चीत्कार है। पुरुष के स्वर भी बदल गए। वह कसम देने लगा "हलो..हलो..हलो गीता, पकड़ ले, तुझे मेरी कसम, सब कुछ खत्म हो जाएगा"। दरवाजा पीटने की आवाजें हैं, महिलाएं रोने लगीं, लेकिन गीता का शरीर शांत पड़ चुका था।
विवाहिता की मौसी के बेटे वीरू ने पुरुष की आवाज को पति राज कपूर की बताया है। कुल 12.14 मिनट अवधि के इस वीडियो के अंत में बच्चों के रोने की भी आवाजें हैं। थाना हाईवे प्रभारी उदयवीर सिंह मलिक ने बताया कि उन्हें अभी वीडियो नहीं मिला है। मृतका के भाई हेमंत ने पति, सास, बहनें, बाबा और चाचा के खिलाफ रिपोर्ट कराई है।
कार के बराबर के कमरे में रह रही तीन मासूम बहनों की भूख से मौत