
शिमोंग। कर्नाटक के शिमोंग जिले का मत्तूर गांव ऐसा एकमात्र गांव है जहां आज भी आम बोलचाल में संस्कृत भाषा का प्रयोग होता है। यहां हर कोई इसी भाषा में बातचीत करता नजर आता है। वैदिक समय से आज तक यहां इसी तरह संवाद होता आ रहा है।
मत्तूर के स्कूलों का अकादमिक रिकॉर्ड जिले में सबसे अव्वल है। अध्यापकों के अनुसार संस्कृत सीखने से छात्र की तर्कशक्ति, गणित और कौशल में वृद्धि होती है। मत्तूर के कई छात्र विदेश में इंजीनियरिंग और मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी कि इस गांव के हर परिवार से एक बच्चा सॉफ्टवेयर इंजीनियर है।
मत्तूर के 30 व्यक्ति संस्कृत के प्रोफेसर के तौर पर कुवेम्पु, बेंगलुरु, मैसूर और मंगलौर के विश्वविद्यालयों में पढ़ाते हैं।
शूटिंग से लौटते हुए एक्टर को दिखा भूत, कैमरे में किया कैद
इस गांव में आज भी संस्कृत के ग्रंथों का पाठ होता है। यहां एक मंदिर और स्कूल भी है, जहां वेदों को पारंपरिक रूप से पढ़ाया जाता है। छात्रों को बेहद बारीकी के साथ पांच सालों तक इस पाठ्यक्रम को पढ़ाया जाता है, ताकि छात्र बेहतर तरीके से अपनी परंपरा और भाषा को जान सकें। यहां के छात्र आम लोगों की सुविधा के लिए पाठशाला में ही ताड़ के पत्तों पर लिखित संस्कृत के दुलर्भ और नष्ट होते लेखों को सुधारते हैं। कई छात्र विदेशों से आकर पाठशाला में संस्कृत भाषा सीखते हैं।