• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 20, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi in Unnao: उन्‍नाव में पीएम मोदी बोले-बुरी तरह चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे

PM Modi in Unnao: इस बार हरदोई और यूपी के लोगों ने दो बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है।

By Navodit SaktawatEdited By: Navodit Saktawat
Publish Date: Sun, 20 Feb 2022 07:10:03 PM (IST)Updated Date: Sun, 20 Feb 2022 07:17:31 PM (IST)
PM Modi in Unnao: उन्‍नाव में पीएम मोदी बोले-बुरी तरह चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे

PM Modi in Unnao: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज उन्‍नाव में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। यहां उन्‍होंने सपा को आड़े हाथों लिया। उन्‍होंने कहा कि बुरी तरह चुनाव हार रहे घोर-परिवारवादी अब जात-पात के नाम पर जहर फैलाएंगे। लेकिन आपको केवल एक ही बात याद रखनी है- यूपी का विकास, देश का विकास। जल जीवन मिशन के तहत अब तक देश में 5.50 करोड़ से अधिक परिवारों को नल से जल मिल चुका है। जिसमें लाखों परिवार मेरे इस उत्तर प्रदेश के हैं।

हम सबने मां भारती का नमक खाया है, हिंदुस्तान का नमक खाया है। हम सबका परिश्रम हिंदुस्तान के लिए होना चाहिए, मां भारती के लिए होना चाहिए, देश के लिए होना चाहिए। हम सबका लक्ष्य होना चाहिए कि गरीब के जीवन से मुश्किलें कम से कम हों। इस बार हरदोई और यूपी के लोगों ने दो बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है। पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाएंगे। इस बार हरदोई और यूपी के लोगों ने दो बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है।


हमारे उन्नाव के आम की मिठास देश के दूर सुदूर के बाजारों तक पहुंचे। आम के किसानों को कोई नुकसान न हो, इसलिए हमने स्पेशल किसान रेल शुरु की है। ताकि आप के आम देश के कोने कोने में पहुंचे और मेरे किसान की कमाई बढ़े। आज़ादी के इतने दशकों तक इन छोटे किसानों की चिंता किसी ने नहीं की। डबल इंजन सरकार ने पहली बार छोटे किसानों को नीति-निर्माण के केंद्र में रखा है। पीएम किसान सम्मान योजना और 60 वर्ष के बाद पेंशन की योजना इसका बड़ा प्रमाण है।

एक समय था जब हर कुछ सप्ताह के बाद देश में सीरियल ब्लास्ट होते थे। जब मैं गुजरात का सीएम था, तो अहमदाबाद में भी सीरियल बम धमाके हुए थे। मैं उस दिन को कभी भूल नहीं सकता। उसी दिन मैंने संकल्प लिया था कि मेरी सरकार इन आतंकवादियों को पाताल से भी खोजकर सजा देगी।

पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाएंगे।

- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/AzXf9TeuYn

— BJP (@BJP4India) February 20, 2022

2 दिन पहले अहमदाबाद बम धमाके के दोषियों को सजा मिली है।

कुछ राजनीतिक दल, ऐसे आतंकवादियों के प्रति मेहरबान रहे हैं।

ये वोटबैंक के स्वार्थ में, आतंकवाद को लेकर नरमी बरतते हैं।

ये देश की सुरक्षा के लिए बहुत खतरे की बात है, इसलिए हर देशवासी को इसके बारे में जरूर जानना चाहिए। pic.twitter.com/XQ9FhGdwB5

— BJP (@BJP4India) February 20, 2022

इस बार हरदोई और यूपी के लोगों ने दो बार रंगों वाली होली खेलने की तैयारी कर ली है।

पहली होली 10 मार्च को भाजपा की बंपर जीत के साथ मनाएंगे।

- पीएम @narendramodi pic.twitter.com/AzXf9TeuYn

— BJP (@BJP4India) February 20, 2022