• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 15, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

PM Modi ने Independence Day पर चौथी बार केसरिया पगड़ी पहन फहराया तिरंगा, देखिए पिछले 12 सालों में कैसा रहा लुक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2014 से 2024 तक स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले से भाषण देते समय हर साल अलग रंग और डिजाइन की पगड़ी पहनी है। इन पगड़ियों में र...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Fri, 15 Aug 2025 10:19:27 AM (IST)Updated Date: Fri, 15 Aug 2025 10:41:42 AM (IST)
PM Modi ने Independence Day पर चौथी बार केसरिया पगड़ी पहन फहराया तिरंगा, देखिए पिछले 12 सालों में कैसा रहा लुक
स्वतंत्रता दिवस पर पीएम मोदी का लुक (Picture Credit- ANI/DD News)

HighLights

  1. 2014 में लाल जोधपुरी पगड़ी के साथ सादा कुर्ता-पायजामा।
  2. 2018 में केसरिया-लाल पगड़ी से देशभक्ति का संदेश दिया।
  3. 2015 में पीली पगड़ी पर हरे-लाल रंग की लकीरें।

डिजिटल डेस्क, इंदौर। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लुक हमेशा चर्चा में रहता है। वह हर साल अलग-अलग रंग, डिजाइन और पारंपरिक स्टाइल की पगड़ी पहनकर लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित करते हैं।

यह भारत की सांस्कृतिक विविधता और पारंपरिक हस्तकला को दर्शाता है। 2014 से लेकर 2024 तक पीएम मोदी ने हर साल अपने पगड़ी लुक्स में एक नया अंदाज पेश किया है, जो देशभर में चर्चा का विषय बन जाता है।


साल 2014: लाल जोधपुरी पगड़ी का शाही अंदाज

अपने पहले स्वतंत्रता दिवस भाषण में पीएम मोदी ने राजस्थान की लाल रंग की जोधपुरी पगड़ी पहनी। किनारों पर हरे और पीले रंग की डिजाइन ने इसे और खास बनाया। ऑफ व्हाइट कुर्ता और सफेद पायजामा उनके लुक को सादा और शाही बना रहे थे।

साल 2015: पीली पगड़ी में हरे-लाल की झलक

साल 2015 पीएम मोदी ने पीले रंग की पगड़ी पहनी, जिस पर हरे और लाल रंग की लकीरें थीं। सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ यह पगड़ी खूब जच रही थी।

साल 2016: गुलाबी-पीली रंगत का मेल

2016 में प्रधानमंत्री ने गुलाबी, लाल और पीले रंग से बनी पगड़ी चुनी। सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ यह लुक काफी ताजगीभरा लगा।

साल 2017: सुनहरी लकीरों वाली लाल-पीली पगड़ी

इस साल उनकी पगड़ी लाल और पीले रंग की थी, जिस पर सुनहरी लकीरों ने इसे और आकर्षक बना दिया। हल्के सुनहरे कुर्ता-पायजामा के साथ उनका लुक बेहद संतुलित था।

साल 2018: केसरिया और लाल का देशभक्ति भरा संगम

2018 में पीएम मोदी केसरिया और लाल रंग के साफा में नजर आए। सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ यह पगड़ी देशभक्ति और परंपरा दोनों का मिश्रण थी।

साल 2019: मल्टीकलर पगड़ी में नया अंदाज

इस बार उन्होंने नारंगी और काले रंग के डिजाइन वाली मल्टीकलर पगड़ी पहनी। सफेद कुर्ता-पायजामा और साफा ने उनके लुक को पूरा किया।

साल 2020: कोरोना काल का खास लुक

केसरिया और पीले रंग की पगड़ी के साथ उन्होंने सफेद-नारंगी साफा को मास्क की तरह भी इस्तेमाल किया। यह लुक सुरक्षा और परंपरा दोनों को दर्शाता था।

साल 2021: कोल्हापुरी फेटा स्टाइल पगड़ी

पीले रंग की पगड़ी पर लाल और सुनहरी लकीरों की डिजाइन ने इसे खास बनाया। सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ यह लुक बेहद पारंपरिक लगा।

साल 2022: तिरंगे वाली पगड़ी

इस साल उन्होंने तिरंगे के तीनों रंग सफेद, हरा और नारंगी वाली पगड़ी पहनी, जिसे ग्रे नेहरू जैकेट के साथ मैच किया गया था। यह लुक उन पर बहुत जंच रहा था।

साल 2023: मल्टीकलर राजस्थानी पगड़ी में बंधेज की चमक

पीएम मोदी की मल्टीकलर राजस्थानी पगड़ी पर सफेद बंधेज डिजाइन ने सबका ध्यान खींचा। ऑफ व्हाइट कुर्ता-पायजामा और ब्लैक जैकेट ने लुक को और निखारा।

साल 2024: राजस्थानी लहरिया प्रिंट का जादू

पीएम मोदी ने राजस्थान की लहरिया पगड़ी पहनी थी। नारंगी, पीले और हरे रंग से सजी लहरिया प्रिंट पगड़ी, सफेद कुर्ता-पायजामा और नीली बंद गला जैकेट के साथ उनके लुक का मुख्य आकर्षण रही।