• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • शारदीय नवरात्रि
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 05, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

आइएनडीआइए ब्लॉक में सभी राजनीतिक दलों का स्वागत, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया खुला ऑफर

आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने अच्छी तरह से लड़ाई लड़ी। यह स्पष्ट नैतिक हार के अलावा व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बहुत बड़...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 05 Jun 2024 07:18:43 PM (IST)Updated Date: Wed, 05 Jun 2024 08:49:52 PM (IST)
आइएनडीआइए ब्लॉक में सभी राजनीतिक दलों का स्वागत, कांग्रेस अध्यक्ष ने दिया खुला ऑफर
मल्लिकार्जुन खरगे के घर आइएनडीआइए की बैठक हुई।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के नतीजे जारी होने के बाद आइएनडीआइए गठबंधन आगे की रणनीति तय करने के लिए बैठक हुई। मीटिंग कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के दिल्ली स्थित आवास हुई बैठक में सोनिया गांधी, राहुल, प्रियंका वाड्रा, शरद पवार, सुप्रिया सुले, संजय राउत, अखिलेश यादव, तेजस्वी यादव, एमके स्टालिन, चंपई सोरेन, कल्पना सोरेन, राघव चड्ढा और सीताराम येचुरी समेत कई नेता मौजूद रहें।नतीजों में गठबंधन को 234 सीटें मिली हैं। सरकार बनाने के लिए 272 का बहुमत चाहिए। ऐसे में मौजूदा सीट शेयरिंग से बाहर सांसद खोजने होंगे।

बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि गठबंधन पार्टी के नेताओं ने मौजूदा राजनीतिक हालत और मौजूदा परिस्थिति पर सुझाव आए हैं। हम भारी समर्थन के लिए जनता का आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने कहा, 'जनता के जनादेश ने बीजेपी और उसकी नफरत और भ्रष्टाचार की राजनीति को जवाब दिया है। आइएनडीआइए अलांयस बीजेपी के फासीवादी शासन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेगा।'


आइएनडीआइए बैठक में खरगे ने कहा

आइएनडीआइए गठबंधन की बैठक में मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हमने अच्छी तरह से लड़ाई लड़ी। अलांयस उन सभी पार्टियों का स्वागत करता है जो हमारे संविधान की प्रस्तावना में निहित मूल्यों, आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय के लिए इसके प्रावधानों के प्रति मौलिक प्रतिबद्धता को साझा करते हैं। उन्होंने कहा, 'जनादेश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ है। यह स्पष्ट नैतिक हार के अलावा व्यक्तिगत रूप से उनके लिए बहुत बड़ी राजनीतिक क्षति है।'

#WATCH | INDIA bloc leaders hold a meeting at the residence of Congress president Mallikarjun Kharge in Delhi.

(Source: AICC) pic.twitter.com/1xtYlqQviE

— ANI (@ANI) June 5, 2024

अगली बार कांग्रेस सरकार आएगी- अमरिंदर सिंह

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग ने एएनआई से बातचीत में कहा कि पंजाब के लोगों ने मन बना लिया है। अगली बार कांग्रेस की सरकार आएगी। कांग्रेस पार्टी ही एक विकल्प के रूप में जनता को नजर आ रही है।