
मुंबई। I.N.D.I.A Alliance Meeting Mumbai: मुंबई में इंडिया गठबंधन के 28 विपक्षी पार्टियों के नेताओं का जमावड़ा लगा है। ग्रैंड हयात होटल में बैठक के बाद संबोधित करते हुए आरजेडी प्रमुख लालू यादव के भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि हम सब एक हैं। एक होकर यह लड़ाई लड़ेंगे। हम राहुल गांधी को विश्वास दिलाते हैं कि हम सब मिलकर आगे सीट शेयरिंग शुरू करेंगे। लालू यादव ने कहा, 'हम अपना नुकसान करके भी इंडिया को जिताएंगे। देश को बचाएंगे और मोदी को हटाएंगे।'
आरजेडी प्रमुख यादव ने कहा कि आपको याद होका कि कैसे एनडीए झूठ बोलकर सत्ता में आए। उन्होंने मेरा नाम लिया और कई नेताओं के नाम लिए कि हमारा पैसा स्विस बैंक में है। लालू यादव ने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि वह सत्ता में आएंगे, तो स्विस बैंकों से पैसा वापल लाएंगे और लोगों के खातों में जमा करेंगे। मैं भी इस ऑफर के लालच में आ गया था।'
#WATCH | RJD chief Lalu Prasad Yadav says, "...You must recall how they (BJP-NDA) came to power by lying and spreading rumours. They took my name as well as that of several other leaders' names that we have money in Swiss Banks. PM Modi said that he would come to power, get back… pic.twitter.com/39pUq5q7MK
— ANI (@ANI) September 1, 2023
लालू यादव ने कहा कि केंद्र सरकार ने लोगों के जनधन खाते खुलवाए थे। हम पति-पत्नी ने भी अपना अकाउंट खुलावाय, लेकिन पैसा नहीं आया। मिला क्या ये आप लोगों को मालूम होगा। आरजेडी सुप्रीमो ने कहा, 'चंद्रयान-3 को लेकर जय-जयकार हो रही है। मिशन की सफलता पर हम सभी को गर्व है। मगर वैज्ञानिकों से अपील है कि मोदी जी को सूर्यलोक पर पहुंचा दें। विपक्ष का कोई ऐसा नेता नहीं है, जिसे जांच एजेंसियों का सामना न करना पड़ा हो।'