• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 28, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

India Canada Relation: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ

कनाडा की मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार निज्जर की हत्या में आईएसआई के दो एजेंट तारिक कियानी और राहत राव शामिल हैं।

By Prashant PandeyEdited By: Prashant Pandey
Publish Date: Thu, 28 Sep 2023 09:11:53 PM (IST)Updated Date: Thu, 28 Sep 2023 10:55:01 PM (IST)
India Canada Relation: हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का हाथ
खातिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर

HighLights

  1. कनाडा में निज्जर की हत्या पर बड़ा खुलासा।
  2. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ये आईएसआई की साजिश।
  3. बेटे ने बताया कनाडा की खुफिया एजेंसी के संपर्क में था।

चंडीगढ़। कनाडा में खातिस्तानी आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के जुड़े होने की बात सामने आ रही है। भारत की छवि को खराब करने के लिए यह साजिश रची गई थी।

कनाडा की मीडिया द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार निज्जर की हत्या में आईएसआई के दो एजेंट तारिक कियानी और राहत राव शामिल हैं। उन्होंने ही यह हत्या करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार ड्रग्स के कारोबार पर कब्जा जमाने के लिए निज्जर को मारा गया। इसका एक कारण यह भी माना जा रहा है कि निज्जर ड्रग्स कारोबार में मजबूत हो रहा था।

निज्जर कनाडा की खुफिया एजेंसी से जुड़ा था

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सिख फार जस्टिस के आतंकी गुरपंतवत सिंह पन्नू और पाकिस्तानी एजेंट राव और कियानी की तिकड़ी है। ये सभी हथियार और ड्रग्स के कारोबार पर कब्जा जमाना चाह रहे थे। उधर निज्जर के बेटे बलराज सिंह ने भी यह खुलासा कि है कि उसके पिता कनाडा की खुफिया एजेंसी के लगातार संपर्क में थे।


naidunia_image

कनाडा ने सुरक्षा क्यों नहीं दी

हरदीप सिंह निज्जर के बेटे के अनुसार उसके पिता ने सीएसआईएस के अधिकारियों से मुलाकात की थी। जिस दिन हत्या हुई उसके दो दिन बाद भी वो अधिकारियों से मिलने वाला था। उसे सार्वजनिक रूप से सबके सामने ना आने और गुरुद्वारे भी नहीं जाने की सलाह दी गई। उधर इस पर यह सवाल खड़ा हो रहा है कि जब कनाडा को निज्जर की जान को लेकर खतरे की जानकारी थी तो उन्होंने उसे सुरक्षा क्यों नहीं दी। इससे यह साफ होता है कि कनाडा ने भी निज्जर की हत्या में आईएसआई का साथ दिया।