• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

‘अपने आरोपों को खुद साबित नहीं पाएंगे ट्रूडो’, ऐसा क्यों कह रहे पेंटागन के पूर्व अधिकारी

India Canada Row भारत की ओर से आतंकी घोषित किए गए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या इसी साल 18 जून को कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर कर दी गई थी।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 23 Sep 2023 12:22:30 PM (IST)Updated Date: Sat, 23 Sep 2023 03:59:39 PM (IST)
‘अपने आरोपों को खुद साबित नहीं पाएंगे ट्रूडो’, ऐसा क्यों कह रहे पेंटागन के पूर्व अधिकारी
पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ट्रूडो को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार एक आतंकी को पनाह क्यों दे रही है।

HighLights

  1. भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के मामले में अब कई विदेशी नेताओं ने जस्टिन ट्रुडो को घेरा है।
  2. पेंटागन के एक पूर्व अधिकारी ने कहा है कि कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत पर आरोप लगाकर बड़ी गलती कर दी है।
  3. माइकल रुबिन ने कहा कि जस्टिन ट्रुडो अपने आरोपों को साबित करने में खुद असमर्थ हैं।

India Canada Row, वाशिंगटन। कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो (Canada PM Justin Trudeau) भारत पर आरोप लगाकर अब खुद ही निशाने पर आ गए हैं। भारत सरकार पर खालिस्तानी आतंकी हरजीत सिंह निज्जर की हत्या का आरोप लगाने के मामले में अब कई विदेशी नेताओं ने जस्टिन ट्रुडो को घेरा है। अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन के एक पूर्व अधिकारी ने कहा है कि कनाडा के प्रधानमंत्री ने भारत पर आरोप लगाकर बड़ी गलती कर दी है। पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने कहा कि जस्टिन ट्रुडो अपने आरोपों को साबित करने में खुद असमर्थ हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ट्रूडो ने बहुत बड़ी गलती की है और वे उसका सबूत खुद नहीं दे पाएंगे।

आतंकी को पनाह क्यों दे रहा कनाडा

पेंटागन के पूर्व अधिकारी माइकल रुबिन ने सवाल किया कि प्रधानमंत्री ट्रूडो को यह बताना चाहिए कि उनकी सरकार एक आतंकी को पनाह क्यों दे रही है। माइकल रुबिन ने भारत सरकार के खिलाफ जस्टिन ट्रूडो के आरोपों के सिलसिले में पूछे गए सवालों पर यह जवाब दिए हैं।


naidunia_image

18 जून को हुई थी निज्जर की हत्या

आपको बता कि कि भारत की ओर से आतंकी घोषित किए गए हरदीप सिंह निज्जर की हत्या इसी साल 18 जून को कनाडा के सरे में एक गुरुद्वारे के बाहर कर दी गई थी। जस्टिन ट्रूडो ने इस हत्या में भारत सरकार के एजेंटों के शामिल होने का आरोप लगाया है।

दक्षिण एशिया मामलों के एक्सपर्ट है माइकल रुबिन

अमेरिका रक्षा मुख्यालय पेंटागन के पूर्व अधिकारी रह चुके माइकल रुबिन अमेरिकन एंटरप्राइज इंस्टीट्यूट के फेलो भी हैं। इसके अलावा माइकल रुबिन ईरान, तुर्की और दक्षिण एशिया के मामलों के एक्सपर्ट हैं। इससे पहले भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने 21 सितंबर को ही साफ कहा था कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत के 'संभावित संबंधों' के बारे में कनाडा की ओर से लगाए गए आरोप राजनीति से प्रेरित हैं। विदेश मंत्रालय ने कहा कि निज्जर की हत्या के संबंध में कनाडा ने भारत को कोई जानकारी शेयर नहीं की है।