• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया... सरकार ने लागू किया ECA, क्यों लेना पड़ा ये फैसला?

ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के कारण वैश्विक ईंधन आपूर्ति प्रभावित हुई है।

By Digital DeskEdited By: Akash Sharma
Publish Date: Tue, 10 Mar 2026 01:22:14 PM (IST)Updated Date: Tue, 10 Mar 2026 01:25:23 PM (IST)
MP-CG समेत देश के कई राज्यों में LPG संकट गहराया... सरकार ने लागू किया ECA, क्यों लेना पड़ा ये फैसला?
ईंधन संकट के बीच भारत सरकार का बड़ा कदम। फाइल फोटो

HighLights

  1. ईरान-अमेरिका तनाव से वैश्विक ईंधन सप्लाई प्रभावित
  2. भारत में लागू हुआ Essential Commodities Act
  3. कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई प्रभावित

डिजिटल डेस्क: ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़ते तनाव के बाद दुनियाभर में गैस, पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति प्रभावित हो रही है। कई देशों के ईंधन भंडार में कमी दर्ज की गई है। इसी बीच भारत में भी गैस की कमी को देखते हुए केंद्र सरकार ने (आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम) Essential Commodities Act, 1955 लागू कर दिया है, ताकि जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाई जा सके।

Essential Commodities Act, 1955 क्या है?

आवश्यक वस्तु अधिनियम, 1955 के तहत सरकार जरूरी वस्तुओं के उत्पादन, आपूर्ति और वितरण को नियंत्रित कर सकती है। इस कानून का मुख्य उद्देश्य जमाखोरी और कालाबाजारी को रोकना तथा कीमतों को नियंत्रण में रखना है। इसके तहत सरकार स्टॉक सीमा तय कर सकती है। कानून का उल्लंघन करने पर 3 महीने से लेकर 7 साल तक की कैद, जुर्माना या दोनों सजा का प्रावधान है।


naidunia_image

गैस के औद्योगिक उपयोग पर रोक

केंद्र सरकार द्वारा जारी गजट के अनुसार LPG भारत में घरेलू रसोई के लिए जरूरी ईंधन है। इसकी लगातार उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए रिफाइनरियों और पेट्रोकेमिकल प्लांट्स को निर्देश दिया गया है कि गैसों का उपयोग अब पेट्रोकेमिकल उत्पाद या अन्य औद्योगिक कार्यों में नहीं किया जाएगा। अब इन गैसों को सीधे LPG उत्पादन के लिए भेजा जाएगा।

naidunia_image

कई राज्यों में कॉमर्शियल सिलेंडर संकट

जानकारी के अनुसार, देश के कई राज्यों में कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हुई है।

  • मध्य प्रदेश में होटल संचालकों का कहना है कि बढ़ी कीमतों के बावजूद सिलेंडर नहीं मिल रहे हैं।
  • #WATCH दिल्ली: JMM सांसद महुआ माजी ने एलपीजी सिलेंडर की कमी पर कहा, "रांची में भी लंबी कतारे LPG की लग रही है, पेट्रोल पंप में भी लंबी कतारे लग रही हैं। लोग परेशान है कि आने वाले समय में क्या होगा..सरकार कह रही हैं कि 1 महीने का स्टॉक है। युद्ध कब रोकेगा इसकी कोई गारंटी नहीं है… pic.twitter.com/zAh9Q3Ihlw

    — ANI_HindiNews (@AHindinews) March 10, 2026

  • छत्तीसगढ़ में डीलर्स को हॉस्पिटल और शैक्षणिक संस्थानों को छोड़कर अन्य को सिलेंडर देने से मना किया गया है।

  • राजस्थान में होटल और रेस्टोरेंट उद्योग गैस की कमी से परेशान हैं।
  • महाराष्ट्र के मुंबई, पुणे और नागपुर में कॉमर्शियल गैस की भारी कटौती की गई है, जबकि पुणे में गैस शवदाह गृह अस्थायी रूप से बंद कर दिए गए हैं।
  • उत्तर प्रदेश के लखनऊ, कानपुर और वाराणसी में सिलेंडर की डिलीवरी में 4-5 दिन की देरी हो रही है।
  • वहीं आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और पंजाब में भी कॉमर्शियल सिलेंडर सप्लाई पर असर पड़ा है।