
G20 Summit 2023: नई दिल्ली। जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के बाद सऊदी अरब के प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअजीज अल सऊद सोमवार से अपनी आधिकारिक भारत यात्रा पर हैं। मोहम्मद बिन सलमान पहले राष्ट्रपति भवन पहुंचे जहां उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद उन्होंने हैदराबाद हाउस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। इस दौरान दोनों देशों के बीच कई समझौतों पर भी हस्ताक्षर हुए।
मोहम्मद बिन सलमान (MBS) ने आखिरी बार फरवरी 2019 में भारत का दौरा किया था। इसके बाद उसी साल अक्टूबर में पीएम मोदी ने सऊदी अरब की यात्रा की थी। तब दोनों देशों ने रणनीतिक साझेदारी परिषद बनाई थी।
सऊदी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने शनिवार और रविवार को जी20 शिखर सम्मेलन में शामिल हुए थे। सऊदी अरब हाल के वर्षों में पश्चिम एशिया में रक्षा, सुरक्षा और ऊर्जा में भारत के प्रमुख भागीदारों में से एक के रूप में उभरा है। सऊदी अरब 2.6 मिलियन भारतीयों का भी घर है, जो इस क्षेत्र में प्रवासियों की सबसे बड़ी संख्या में से एक है।
#WATCH | Crown Prince and Prime Minister of the Kingdom of Saudi Arabia Prince Mohammed bin Salman bin Abdulaziz Al Saud and Prime Minister Narendra Modi hold delegation-level talks at Hyderabad House in Delhi. pic.twitter.com/EE7l3z7G1t
— ANI (@ANI) September 11, 2023
#WATCH | Crown Prince and Prime Minister of the Kingdom of Saudi Arabia Prince Mohammed bin Salman bin Abdulaziz Al Saud met Prime Minister Narendra Modi at Hyderabad House in Delhi. pic.twitter.com/QEiLHbIgQY
— ANI (@ANI) September 11, 2023