
नई दिल्ली। इजरायल में बनी एंटी टैंक गाइडेड मिसाइल स्पाइक के सौदे पर अंतिम मुहर लगाने के लिए भारत तैयार है। इस बार यह खरीद सरकार से सरकार के बीच होगी यानी मिसाइल की खरीद में बिचौलिए की भूमिका नहीं होगी। इजराइल के रक्षा सचिव यूडीआई एडम की नई दिल्ली में यात्रा से पहले यह समझौता हो सकता है।
मोदी सरकार की तरफ से इस समझौते पर अंतिम स्वीकृति मिलने का इंतजार हो रहा है। शुरुआत में इसे मेक इन इंडिया कंपोनेंट के रूप में शुरू किया गया था, लेकिन व्यावसायिक दृष्टिकोण को देखते हुए इसे कम कर दिया गया है। मेजर जनरल रिटायर यूडीआई एडम 2 जुलाई को भारत की यात्रा पर आएंगे। यहां वह अपने समकक्ष संजय मित्रा के साथ बैठक करके एक दिन बाद वापस लौट जाएंगे।
विचाराधीन महिला कैदियों को जमानत दे सकती है सरकार
हालांकि, यह भी माना जा रहा है कि वह रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण के साथ भी मुलाकात करेंगे। बताते चलें कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के दौरे से ठीक पहले नवंबर 2017 में भारत ने 50 करोड़ डॉलर के इस मिसाइल सौदे को रद कर दिया था। इससे दोनों देशों के रक्षा संबंधों को झटका लगा था। बाद में जनवरी में नेतन्याहू के दौरे में उन्हें सौदे पर पुनर्विचार का आश्वासन दिया गया था।
ये हैं खासियतें
यह उन्नत मिसाइल इजरायल की सरकारी क्षेत्र की कंपनी राफेल एडवांस्ड डिफेंस सिस्टम्स बनाती है।
अचूक निशाना लगाने के लिए प्रसिद्ध यह मिसाइल दुनिया में अपनी तरह की सबसे अच्छी मिसाइल है।
स्पाइक मिसाइल को इसे लॉन्चर की मदद से और आदमी दोनों से दागा जा सकता है।
इस मिसाइल की मारक क्षमता 800 मीटर से लेकर 8 किलोमीटर तक है।
मिसाइल मैदानी और रेगिस्तानी इलाकों में बॉर्डर पर तैनात सैनिकों के लिए ज्यादा कारगर साबित होती हैं।
पाकिस्तान को कश्मीर देने के लिए तैयार थे सरदार पटेलः कांग्रेस नेता