• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 27, 2016 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छेड़ दिया है 'रेडियो वॉर'

एआईआर की विदेश सर्विस के एक बुलेटिन में पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 'कमजोर नेता' बताया गया।

By Edited By:
Publish Date: Tue, 27 Sep 2016 02:16:30 PM (IST)Updated Date: Tue, 27 Sep 2016 02:23:08 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ छेड़ दिया है 'रेडियो वॉर'

नई दिल्ली। उरी में हुए आतंकी हमले के बाद से भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ नया 'रेडियो वॉर' छेड़ दिया है। ऑल इंडिया रेडियो की विदेश सेवा सर्विस के संदेशों का फोकस धर्म और आतंकवाद पर हो गया है।

पाकिस्तानी श्रोताओं के लिए ऑल इंडिया रेडियो इस मैसेज को प्रमुखता से प्रसारित कर रहा है कि 'धर्म और आतंकवाद किसी देश के लिए स्टेट पॉलिसी नहीं हो सकते।' रेडियो संदेशों के जरिए भारत अपने संदेशों को बलूच लोगों तक पहुंचाने की भी कोशिश कर रही है।

ऑल रेडियो की शॉर्ट वेव सर्विस के जरिये कुरान के शांति संदेशों को भी प्रसारित किया जा रहा है। एआईआर से प्रसारित हर बुलेटिन में कहा जा रहा है कि 'इस्लामिक कोड में आतंक की कोई जगह नहीं है।' 'कुरान में गैर लड़ाके मासूम बच्चों की हत्या की मनाही है।'


आत्मघाती हमलावर बन पाक को तबाह करना चाहते हैं शिवसैनिक

इस संदेश को एआईआर ने अपने दो बुलेटिन में प्रसारित किया। इनमें कहा गया है कि आतंकवाद हर हत्या से ऊपर है और कुरान में किसी भी तरह की हत्या की मनाही है। इसलिए जो लोग इस्लाम के नाम पर आतंक को बढ़ावा दे रहे हैं, वे गलत कर रहे हैं।

भारत का यह रेडियो युद्ध सीधे तौर पर राजनीतिक है। एआईआर की विदेश सर्विस के एक बुलेटिन में पाकिस्तानी के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को 'कमजोर नेता' बताया गया। गौरतलब है कि हाल ही में उन्होंने कश्मीर और बुरहान का जिक्र अपने यूएन भाषण में किया था।

सेना के फंड में वेंकैया नायडू के बेटे ने दी इतनी बड़ी रकम!

इसके बाद इस तरह के संदेश रेडियो के जरिये दिए जा रहे हैं। बुलेटिन में कहा गया है कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री नवाज शरीफ आतंकवाद को सही ठहराने के लिए गलत तरीके से धर्म का सहारा ले रहे हैं।

प्रसार भारती के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, 'इस समय कंटेंट को लेकर बहुत ज्यादा प्लानिंग है। हम अपने श्रोताओं तक सीधा और कठोर संदेश पहुंचाना चाहते हैं।'

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।