
Surgical Strike 2.0 Live Updates : पुलवामा आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए भारत ने एक और सर्जिकल स्ट्राइक की है। जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 3.30 बजे वायुसेना के लड़ाकू विमान मिराज-2000 ने पाकिस्तान सीमा में प्रवेश किया और बम गिराए, जिससे एक बड़ा आतंकी कैंप तहस-नहस हो गया। यह जैश-ए-मोहम्मद का आतंकी कैंप था, जिसकी सीढ़ियों पर ब्रिटेन, अमेरिका और इजरायल के झंडे बने हुए थे। भारतीय वायु सेना ने 12 मिराज फाइटर जेट से करीब 1000 किलो बम गिराए। इस बीच पाकिस्तानी सेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय वायुसेना ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन किया है। पाकिस्तानी सेना के प्रवक्ता मेजर जनरल आसिफ गफूर ने ट्वीट किया कि 'भारतीय वायु सेना के विमानों ने नियंत्रण रेखा का उल्लंघन करते हुए मुजफ्फराबाद सेक्टर में घुस आए।'