• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Indian Railways News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...रेलवे का ये नंबर सेव कर लें, फिर WhatsApp पर करें शिकायत, तुरंत मिलेगा समाधान

रेल में सफर के दौरान यात्रियों को कई बार स्टेशन और ट्रेन में सफाई, शौचालय, बिजली, पानी, टिकट, कर्मचारी के व्यवहार, स्वास्थ्य खराब होने, ट्रेन परिचालन ...और पढ़ें

By Dheeraj BelwalEdited By: Dheeraj Belwal
Publish Date: Fri, 11 Jul 2025 03:26:05 PM (IST)Updated Date: Fri, 11 Jul 2025 03:26:05 PM (IST)
Indian Railways News: यात्रीगण कृपया ध्यान दें...रेलवे का ये नंबर सेव कर लें, फिर WhatsApp पर करें शिकायत, तुरंत मिलेगा समाधान
भारतीय रेलवे ने जारी किया WhatsApp Chatbot नंबर।

ब्यूरो, धनबाद। ट्रेन में सफर तो अमूमन सभी करते हैं। भारतीय रेलवे दुनिया का चौथा सबसे बड़ा रेल नेटवर्क है, जिसमें हर रोज तकरीबन 2-3 करोड़ लोग सफर करते हैं। ट्रेन का सफर जितना मजेदार होता है, उतना ही सुविधाजनक भी। ट्रेन में यात्रा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स, रेलमदद और 139 जैसे हेल्पलाइन नंबर मौजूद हैं। अब इस सुविधा को और आसान बनाने की तैयारी की गई है।

WhatsApp Chatbot सुविधा शुरू

ट्रेन में सफर करने वाले यात्री अब वॉट्सऐप से भी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। रेलवे ने यात्रियों के लिए रेलमदद WhatsApp Chatbot सुविधा शुरू की है। 7982139139 नंबर के माध्यम से यात्री WhatsApp पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। आरक्षित श्रेणी के यात्रियों के साथ जनरल टिकट पर यात्रा करने वाले यात्री भी वॉट्सऐप पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।


धनबाद मंडल ने सोशल मीडिया पर जारी की सूचना

धनबाद रेल मंडल की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इससे जुड़ी सूचना जारी की गई है। सहायक वाणिज्य प्रबंधक ने अपने एक्स हैंडल पर WhatsApp Chatbot नंबर भी एक्स (X) पर शेयर किया है। बताया गया है कि सभी यात्रियों को सूचित किया जता है कि यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार की सहायता के लिए आप रेल मदद वॉट्सऐप चैटबॉट के माध्यम से शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें- Sawan Shivratri 2025: कब मनाई जाएगी सावन की शिवरात्रि, किस मुहूर्त में करें महादेव की पूजा? जानिए यहां

ऐसे दर्ज करा सकेंगे शिकायत

1. रेलवे ने रेल मदद के नाम से चैटबोट बनाया है। इस पर कोई भी यात्री हाय, हेलो या नमस्ते कर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

2. हाय, हेलो या नमस्ते लिखते ही नमस्कार, वेलकप टू रेल मदद का संदेश आएगा।

3. आरक्षित टिकट धारक पीएनआर नंबर डाल कर शिकायत दर्ज करा सकेंगे।

4. अनारक्षित टिकट वाले की भी शिकायत दर्ज होगी। उन्हें शिकायत के लिए जनरल टिकट में दिया गया यूटीएस नंबर दर्ज करना होगा।

5. नंबर डालते ही पूछा जाएगा कि उपयोगकर्ता स्टेशन पर उपलब्ध सेवा से जुड़ी शिकायत करना चाहता है या ट्रेन में यात्रा के दौरान परेशानी हुई है।

6. इसके बाद अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा के लिए खड़े रहने वाला यात्री वहां किसी भी तरह की असुविधा की शिकायत दर्ज करा सकेगा।

क्या है इस वॉट्सऐप चैटबॉट की विशेषता?

  • इसमें शिकायत के बाद उसका स्टेटस भी देख सकते हैं।
  • पूर्व में दर्ज की शिकायत की स्थिति भी जान सकते हैं।
  • रेलवे से जुड़े अपने सकारात्मक अनुभव भी शेयर कर सकते हैं।
  • सेवाओं में सुधार के लिए सुझाव भी दे सकते हैं।
  • स्वास्थ्य सेवा व सुरक्षा के लिए आपात मदद भी मांग सकते हैं।