Mile Sur Mera Tumhara (मिले सुर मेरा तुम्हारा)....80 और 90 के दशक में यह गाना बहुत लोकप्रिय हुआ था। उस सयम जिन लोगों ने यह गाना सुना, आज भी उनके मन में यादें ताजा हैं। देशवासियों में एकता का भाव जवाने वाले इस प्रसिद्ध गीत को Indian Railways ने नए रूप में लांच किया है। भारत की आजादी के 75वें वर्ष के उपलक्ष्य में रेल मंत्रालय ने इस बेहद लोकप्रिय गीत का नया संस्करण जारी किया है। यह "आजादी का अमृत महोत्सव" पहल का एक हिस्सा है, जिसका उद्घाटन 12 मार्च को प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। जारी किए गए वीडियो क्लिप को खूब पसंद किया जा रहा है। नीचे देखिए वीडियो।
ओलंपिक्स विजेता खिलाड़ी आएंगे नजर
Mile Sur Mera Tumhara का पहला प्रसारण 1988 में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर किया गया था। गाने में तब की नामी हस्तियों यानी उस समय के प्रमुख भारतीय अभिनेताओं, खिलाड़ियों और संगीतकारों को दिखाया गया था। इस बार रेलवे कर्मचारियों द्वारा गाए गए नए संस्करण में शीर्ष खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक पदक विजेताओं को शामिल किया गया है। इनमें शटलर पीवी सिंधु भी शामिल हैं।
रेलवे ने अपने ट्विटर हैंडल पर जारी किया वीडियो
रेलवे ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर यह वीडियो जारी किया है। वीडियो की शुरुआत पीएम मोदी के यह कहते हुए होती है कि रेलवे देश को विकास की गति और गति प्रदान करेगा और रेलवे के माध्यम से भारत के सांस्कृतिक परिदृश्य की एक झलक पेश करेगा। अंत में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और आला अधिकारी राष्ट्रगान गाते नजर आ रहे हैं।
भारतीय रेल द्वारा सभी देशवासियों को समर्पित "मिले सुर मेरा तुम्हारा" pic.twitter.com/K9YIyv8lYi
— Ministry of Railways (@RailMinIndia) October 8, 2021
रेल मंत्रालय ने कहा कि नए संस्करण को 13 अलग-अलग भाषाओं में गाया गया है। यह गीत भारत की स्वतंत्रता की 75 वीं वर्षगांठ - आजादी का अमृत महोत्सव मनाने और अखिल भारतीय आधार पर भारतीय रेलवे की उपलब्धियों, विकास और एकीकरण को प्रदर्शित करने के लिए रेल मंत्रालय द्वारा की जा रही पहल का हिस्सा है।
VIDEO: Mile Sur Mera Tumhara (मिले सुर मेरा तुम्हारा) मूल गीत