यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
IRCTC Tour Packages: सिर्फ 8300 रुपये में करें वैष्णो देवी के दर्शन, IRCTC ने पेश किया शानदार पैकेज
IRCTC Vaishno Devi Temple Tour Packages: इस पैकेज के तहत सिंगल व्यक्ति के लिए टिकट बुक करने पर 14270 रुपये देने होंगे।
By Shailendra KumarEdited By: Shailendra Kumar
Publish Date: Fri, 06 Jan 2023 04:14:15 PM (IST)Updated Date: Fri, 06 Jan 2023 04:33:59 PM (IST)

IRCTC Vaishno Devi Tour Package: जम्मू में स्थित माता वैष्णो देवी का मंदिर देश के सबसे मशहूर तीर्थ स्थलों में एक है। यहां परिवार के साथ जाने का अपना एक अलग ही आनंद है। यहां की यात्रा को आसान बनाने के लिए इंडियन रेलवे एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (IRCTC) ने एक शानदार पैकेज की शुरुआत की है। इस पैकेज में आपकी यात्रा के टिकट, रहने की जगह और खाने-पीने की तमाम सुविधाएं शामिल होंगी। साथ ही रेलवे की ओर से कई सुविधाएं फ्री में ही मिल जाएंगी। ऐसे में अगर आप ये पैकेज चुनते हैं तो बाकी तमाम परेशानियों से बच जाएंगे और यात्रा का लुत्फ उठा सकेंगे। तो चलिए हम आपको बताते हें कि इस पैकेज में ऐसा क्या है, जो इसे खास और उपयोगी बनाता है।
टूर पैकेज में शामिल सुविधाएं
- इस टूर पैकेज के तहत आप सिर्फ 8300 रुपये में माता वैष्णो देवी मंदिर (Mata Vaishno Devi Tample) और आसपास के मंदिरों का दर्शन कर सकते हैं।
- इस पैकेज का नाम Mata Vaishno Devi Devi Ex Varanasi रखा है। यात्रियों को 12237/12238 नंबर की ट्रेन से सफर करना होगा।
- ये ट्रेन हर गुरुवार को चलेगी और इस पैकेज के तहत आपका थर्ड एसी में टिकट बुक किया जाएगा।
- इस ट्रेन के बोर्डिंग प्वाइंट वाराणसी रखी गई है, लेकिन डीबोर्डिंग प्वाइंट जौनपुर, सुल्तानपुर और लखनऊ भी रखा गया है।
- इस पैकेज में भारतीय रेलवे (Indian Railways) की तरफ से आपको रहने-खाने की सुविधा, कैब की सुविधा और होटल में ठहरने की व्यवस्था की जाएगी।
- इस पैकेज में यात्रियों को सफर के दौरान 2 ब्रेकफास्ट और 2 डिनर दिया जाएगा।
जानिए पैकेज की कीमत
इस पैकेज के तहत सिंगल व्यक्ति के लिए टिकट बुक करने पर 14270 रुपये देने होंगे। वहीं दो लोगों के साथ बुकिंग के मामले में यह घटकर 9285 रुपये प्रति व्यक्ति हो जाएगा। तीन लोगों के एक साथ सफर करने के मामले में 8375 रुपये प्रति व्यक्ति चार्ज देना होगा। इसके अलावा 5 से 11 वर्ष तक के बच्चों के लिए 7275 रुपये रुपये और बिना बेड के यात्री के लिए 6780 रुपये देने होंगे। पैकेज के तहत दी गई सुविधा के अलावा कुछ अन्य सुविधा का उपयोग करते हैं तो आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा।