IRCTC/Indian Railways Update: रेलवे ने आज रद्द कर दी 141 ट्रेनें, यात्रा पर जाने से पहले यहां चेक करें पूरी लिस्ट
Train Cancelled List of 10 June 2022 कभी-कभी खराब मौसम जैसे आंधी, तूफान, बारिश आदि के कारण ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है।
By Sandeep Chourey
Edited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Fri, 10 Jun 2022 09:40:51 AM (IST)
Updated Date: Fri, 10 Jun 2022 09:45:18 AM (IST)

Train Cancelled List of 10 June 2022 । यदि आप आज कहीं रेल यात्रा पर जा रहे हैं तो सतर्क हो जाएं क्योंकि भारतीय रेलवे ने आज चलने वाली करीब 141 ट्रेनों को रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि रोज हजारों लाखों लोग ट्रेन से यात्रा करते हैं। रेलवे को आम लोगों के जीवन की जीवन रेखा माना जाता है। यात्रियों की भारी संख्या को देखते हुए रेलवे हर दिन नई सुविधाओं पर काम कर रहा है, लेकिन कई बार कुछ कारणों से ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है। कभी-कभी खराब मौसम जैसे आंधी, तूफान, बारिश आदि के कारण ट्रेनों को रद्द करना पड़ता है। हर दिन हजारों की संख्या में ट्रेन रेलवे ट्रैक से गुजरती हैं, इसलिए इनकी सही तरीके से मरम्मत करना बहुत जरूरी है।
आज रेलवे ने रद्द कर दी 141 ट्रेनें
IRCTC वेबसाइट में दी गई जानकारी के मुताबिक 10 जून 2022 को कुल 141 ट्रेनों को रद्द किया गया है, साथ ही कुल 12 ट्रेनों के समय में बदलाव किया गया है। पुनर्निर्धारित ट्रेनों की सूची में ट्रेन संख्या 01040, 03298, 04133, 04685, 05053, 05509, 06616, 06921, 07971, 12419, 14005 और 22638 हैं। वहीं 10 जून को कुल 6 ट्रेनों का मार्ग परिवर्तित किया गया है। इसमें ट्रेन के नंबर 14863, 14863, 14863, 14888, 14888 और 18022 हैं।
ऐसे चेक करें रीशेड्यूल, डायवर्ट और कैंसल की पूरी लिस्ट
- सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ की वेबसाइट पर जाएं।
- एक्सेप्शनल ट्रेनों का ऑप्शन सेलेक्ट करें।
- यहां रीशेड्यूल, डायवर्ट और कैंसिल ट्रेनों की सूची पर क्लिक करें।
- इस लिस्ट को चेक करने के बाद ही आपको यात्रा पर जाना चाहिए अन्यथा आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।