• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • दिवाली पूजन 2026
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 07, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया बैंकॉक और पटाया पैकेज, रहना-खाना फ्री, देखें डिटेल्स

IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम थाईलैंड स्प्रिंग फेस्टिवल टूर एक्स कोलकाता है। यह टूर 21 जनवरी 2023 से शुरू होकर 26 जनवरी 2023 को खत्म होगा। इसमें कोलकाता से फ्लाइट मिलेगी। पहले बैंकॉक और वहां से पटाया घूमाया जाएगा।

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 07 Dec 2022 04:54:20 PM (IST)Updated Date: Wed, 07 Dec 2022 04:54:20 PM (IST)
  • को पसंदीदा स्रोत बनाएं preferred source google
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी लेकर आया बैंकॉक और पटाया पैकेज, रहना-खाना फ्री, देखें डिटेल्स
IRCTC Tour Package: आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम थाईलैंड स्प्रिंग फेस्टिवल टूर एक्स कोलकाता है। यह टूर 21 जनवरी 2023 से शुरू होकर 26 जनवरी 2023 को खत्म होगा। इसमें कोलकाता से फ्लाइट मिलेगी। पहले बैंकॉक और वहां से पटाया घूमाया जाएगा।

IRCTC Tour Package: नए साल में अगर आप विदेश यात्रा करना चाहते हैं तो थाइलैंड एक बेस्ट ऑप्शन हो सकता है। आईआरसीटीसी एक एयर टूर पैकेज लेकर आया है। इस पैकेज के तहत 5 रात और 6 दिन थाईलैंड में घूमने का मौका मिलेगा। इस टूर पैकेज में थाईलैंड की सुंदर जगहों पर घूमने का मौका मिलेगा। आईआरसीटीसी के इस पैकेज का नाम थाईलैंड स्प्रिंग फेस्टिवल टूर एक्स कोलकाता है। यह टूर 21 जनवरी 2023 से शुरू होकर 26 जनवरी 2023 को खत्म होगा। इसमें कोलकाता से फ्लाइट मिलेगी। पहले बैंकॉक और वहां से पटाया घूमाया जाएगा। इस पैकेज में होटल, फ्लाइट टिकट आदि कई तरह की सुविधाएं मिलेगी।

कितना आएगा खर्च?

अगर आप अकेले घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो आपको 54,350 रुपये खर्च करने होंगे। वहीं दो लोगों के लिए प्रति व्यक्ति किराया 46,100 रुपये है। इसके अलावा तीन लोगों के ग्रुप के लिए प्रति व्यक्ति 46,100 रुपये का खर्चा आएगा। इस टूर पैकेज में बच्चे के लिए बिस्तर के साथ 44,100 रुपये और बिना बेड 39,000 रुपये किराया है।


टूर पैकेज की खास बातें

पैकेज का नाम- थाईलैंड स्प्रिंग फेस्टिवल टूर एक्स कोलकाता

डेस्टिनेशन कवर- बैंकॉक और पटाया

टूर डेट- 21 से 26 जनवरी 2023

टूर की अवधि- 6 दिन/5 रात

ट्रैवल मोड- फ्लाइट

naidunia_image

मिलेंगी ये सुविधाएं

- इस पैकेज में आईआरसीटीसी की तरफ से रहने की व्यवस्था दी जाएगी।

- घूमने के लिए वाहन की व्यवस्था की जाएगी।

- खाना और ब्रेकफास्ट भी दिया जाएगा।

- घूमने के लिए एक गाइड दिया जाएगा।

बुकिंग कैसे करें

इस पैकेज के लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट irctctourism.com/pacakage_description पर जाकर बुकिंग करवा सकता हैं।

एक क्लिक पर पढ़ें मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की लेटेस्ट खबरें। Hindi News पढ़ें। MP News, Chhattisgarh news, आज का राशिफल और आज का मौसम से जुड़ी ताजा जानकारी पढ़ें।