• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 23, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

IRCTC Tour Package: दिसंबर में करें राजस्थान के इन शहरों की सैर, सिर्फ 48100 में बुक करें पैकेज

IRCTC Tour Package टूर पैकेज लेने वाले यात्रियों का ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) भी कराया जाएगा। इसके अलावा आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट मिल...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 23 Aug 2023 03:16:33 PM (IST)Updated Date: Wed, 23 Aug 2023 03:38:29 PM (IST)
IRCTC Tour Package: दिसंबर में करें राजस्थान के इन शहरों की सैर, सिर्फ 48100 में बुक करें पैकेज
ग्राहकों को होटल की रुकने की सुविधा मिलेगी और साथ में ब्रेकफास्ट और डिनर भी दिया जाएगा।

HighLights

  1. सर्दियों के मौसम में राजस्थान की सैर करना काफी शानदार होता है।
  2. इस पैकेज के तहत यात्रियों को 4 रात और 5 दिन की सैर कराई जाएगी।
  3. इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को उदयपुर, कुंभलगढ़, माउंट आबू की सैर कराई जाएगी।

IRCTC Tour Package। यदि आप दिसंबर माह में छुट्टियों के दौरान कहीं घूमने का प्लान बना रहे हैं तो राजस्थान की सैर कर सकते हैं। सर्दियों के मौसम में राजस्थान की सैर करना काफी शानदार होता है। राजस्थान के ऐतिहासिक स्थलों की सैर के लिए IRCTC शानदार टूर पैकेज लेकर आया है, जिसमें आप कम बजट में राज्य के कई शहरों को घूम सकते हैं। आईआरसीटीसी ने इस टूर पैकेज को ENJOYABLE TRIP TO UDAIPUR, KUMBHALGARH AND MOUNT ABU PACKAGE के नाम से लॉन्च किया है और इस पैकेज के तहत यात्रियों को 4 रात और 5 दिन की सैर कराई जाएगी।

इन शहरों की कराई जाएगी सैर

IRCTC की वेबसाइट पर दी गई आधिकारिक जानकारी के मुताबिक, इस टूर पैकेज के तहत यात्रियों को उदयपुर, कुंभलगढ़, माउंट आबू की सैर कराई जाएगी। इस दौरान ग्राहकों को होटल की रुकने की सुविधा मिलेगी और साथ में ब्रेकफास्ट और डिनर भी दिया जाएगा। टूर पैकेज लेने वाले यात्रियों का ट्रैवल इंश्योरेंस (Travel Insurance) भी कराया जाएगा। इसके अलावा आने-जाने के लिए फ्लाइट की टिकट मिलेगी।


क्या होगा खर्च

इस टूर पैकेज में यदि आप अकेले राजस्थान के 3 शहरों की सैर करना चाहते हैं तो खर्च 48,100 रुपए आएगा। वहीं दो लोगों के लिए टूर पैकेज की बुकिंग 39,400 रुपए प्रति व्यक्ति होगा। टूर पैकेज यदि 3 लोगों के लिए बुक करते हैं, तो आपका 37,700 खर्च आएगा। इसके अलावा 5 साल से 11 साल तक के बच्चे को साथ ले जाने पर बच्चे का किराया 32,600 रुपए भी अतिरिक्त देना होगा।

यदि बच्चा 2 से 4 साल के बीच का है तो 25,900 शुल्क अतिरिक्त देना होगा। IRCTC ने इस टूर पैकेज के बारे में विस्तृत जानकारी सोशल मीडिया पर भी शेयर की है। इस टूर पैकेज के लिए बुकिंग IRCTC की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए कर सकते हैं। साथ ही IRCTC पर्यटक सुविधा केंद्र, अंचल कार्यालयों और क्षेत्रीय कार्यालयों के जरिए भी टूर पैकेज की बुकिंग की जा सकती है।