IRCTC Tour Packages। घूमने फिरने के शौकीन लोगों को ये तमन्ना जरूर होती है कि जीवन में एक बार नॉर्थ ईस्ट राज्यों की सैर करें। दरअसल उत्तर पूर्व के राज्यों में कई ऐसे पर्यटन स्थल है, जहां कुदरत ने मनोरम छटा बिखेरी है। ऐसे में आईआरसीटीसी (IRCTC) यात्रियों के लिए नॉर्थ-ईस्ट का सस्ता टूर पैकेज लाया है। इस टूर पैकेज के जरिए पर्यटक हसीन वादियों की सैर कर पाएंगे।  
       
   8 दिन और 7 रात का टूर पैकेज
      IRCTC Tour Packages के तहत यात्रियों को असम और मेघालय घूमने का मौका मिलेगा। IRCTC Tour Packages के तहत 8 दिन और 7 रात की सैर कराई जाएगी।  
     
   इन जगहों की कराई जाएगी सैर
      IRCTC Tour Packages में यात्री चेरापूंजी, गुवाहाटी, काजीरंगा, शिलांग और मॉलिंनॉन्ग की सैर कर सकेंगे। इस दौरान पर्यटक उत्तर-पूर्व के राज्यों की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता से रूबरू हो पाएंगे।  
      
   टूर पैकेज में मिलेगी ये सुविधाएं
      - यात्रियों के रहने और खाने की सुविधा मुफ्त में होगी।  
      - यात्रियों को नाश्ता और रात का खाना भी दिया जाएगा।  
      - यात्रियों को लंच की व्यवस्था खुद करनी होगी।  
     
   मुंबई से शुरू होगा टूर पैकेज
      IRCTC का यह टूर पैकेज मुंबई से शुरू होगा, जिसका पहला डेस्टिनेशन गुवाहाटी होगा। यात्रा 5 मार्च को मुंबई हवाई अड्डे से शुरू होगी और 12 मार्च को उसी स्थान पर समाप्त होगी।  
      
   तीन यात्री जाएंगे तो 49100 रुपए लगेगा किराया
      IRCTC Tour Packages में अकेले यात्रा करने पर 63,600 रुपये किराया देना होगा। इसके अलावा दो लोगों के साथ यात्रा करने पर प्रति व्यक्ति किराया 51,800 रुपए देना होगा। प्रति व्यक्ति किराया 49,100 रुपए देना होगा। यात्री IRCTC की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए भी इस टूर पैकेज की विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।