
IRCTC Update: भारतीय रेलवे ने यात्रियों को कम किराए में AC कोच के सफर का मजा देने की तैयारी कर ली है। एसी थ्री टायर इकोनॉमी क्लास का किराया लगभग तय हो चुका है। इसे अंतिम रूप दिया जाना बाकी है। सामान्य एसी-3 टायर की तुलना में यह 8 फीसदी सस्ता होगा। साथ ही यात्रियों को प्रीमियम सुविधाएं भी मिलेंगी। रेल मंत्रालय के कार्यकारी निदेशक राजेश दत्त वाजपेयी ने यह जानकारी दी है। यात्रियों को अगले महीने से इन डिब्बों में सफर करने का मजा मिल सकता है।
राजेश दत्त वाजपेयी ने कहा, “उत्पादन में तेजी आने पर इन नए डिब्बों को विभिन्न मेल/एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनों में जोड़ा जाएगा।” पहला इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच सितंबर के महीने में उत्तर मध्य रेलवे की स्पेशल ट्रेन 02403/02404 प्रयागराज-जयपुर एक्सप्रेस में लगाया जा सकता है।
दुनिया का सबसे सस्ता AC कोच है इकोनॉमी एसी 3 टायर
भारतीय रेलवे ने इस साल की शुरुआत में पहला इकोनॉमी एसी 3 टायर कोच लॉन्च किया था। इसको जनता के लिए समर्पित करते हुए कहा गया था कि यह दुनिया में “अपनी श्रेणी का सबसे सस्ती” वातानुकूलित कोच होगा। ये कोच कपूरथला की रेलवे कोच फैक्ट्री, रायबरेली के मॉडर्न कोच फैक्ट्री और चेन्नई के इंटिगरल कोच फैक्ट्री में बनाए जा रहे हैं। इस साल 800 से अधिक कोच पटरी पर आ सकते हैं, जिन्हें अलग-अलग ट्रेनों में लगाया जाएगा।
किस आधार पर तय होगा किराया
नए इकोनॉमी एसी 3 टियर कोच में 300 किलोमीटर तक का मूल किराया 440 रुपये होगा और दूरी बढ़ने पर यह बढ़ता जाएगा। 4951-5000 किलोमीटर की अधिकतम दूरी के स्लैब का बेस फेयर 3065 रुपये होगा। इसके साथ आरक्षण शुल्क, सुपरफास्ट शुल्क और जीएसटी का चार्ज अलग से किराए में जोड़ा जाएगा।
| दूरी | मूल किराया |
| 300 किमी तक | 400 रुपये |
| 491 से 500 किमी तक | 651 रुपये |
| 741 से 750 किमी तक | 908 रुपये |
| 991 से 1000 किमी तक | 1102 रुपये |
| 1476 से 1500 किमी तक | 1431 रुपये |
| 1976 से 2000 किमी तक | 1757 रुपये |
| 2476 से 2500 किमी तक | 1978 रुपये |
| 2951 से 3000 किमी तक | 2196 रुपये |
| 3451 से 3500 किमी तक | 2412 रुपये |
| 3951 से 4000 किमी तक | 2631 रुपये |
| 4451 से 4500 किमी तक | 2849 रुपये |
| 4951 से 5000 किमी तक | 3065 रुपये |
एसी 3 इकोनॉमी कोच की विशेषताएं