ISRO launches 36 Satellites: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने रविवार को एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की। इसरो ने अपने सबसे भारी प्रक्षेपण यान से 36 वनवेब इंटरनेट उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित किया है। नीचे देखिए वीडियो। LVM-III श्रीहरिकोटा में सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से रवाना हुआ।

इससे पहलवे शनिवार को इसरो ने ट्वीट कर कहा, एलवीएम -एम3 या वन वेब इंडिया-2 मिशन की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कुल 643 टन वजनी और 43.5 मीटर लंबा यह प्रक्षेपण यान इसरो का सबसे भारी प्रक्षेपण यान है जो अब तक पांच सफल उड़ानें पूरी कर चुका है जिसमें चंद्रयान -2 मिशन भी शामिल है।

अपने दूसरे लांच पैड से ब्रिटिश कंपनी वन वेब के 36 उपग्रहों को लेकर एक बार फिर इसने अंतरिक्ष की उड़ान भरी है। ये 36 उपग्रह 5805 टन वजनी हैं।

इससे पहले 23 अक्टूबर 2022 को वनवेब ग्रुप कंपनी के लिए पहले 36 उपग्रह प्रक्षेपित किए गए थे। इसरो को इस लॉन्चिंग के एवज में 1000 करोड़ रुपये की फीस मिली है।

Posted By: Arvind Dubey

देश
देश