Jagran Forum 2021 LIVE Updates: दैनिक जागरण की ओर से जागरण फोरम का आयोजन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में किया किया जा रहा है। यहां पांच अलग-अलग सत्रों के दौरान प्रदेश के विकास पर मंंथन हो रहा है। आयोजन स्थल होटल-ताज, वाराणसी है जहां उद्घाटन सत्र का विषय : 'गंगा, पर्यावरण और भारतीय संस्कृति' है। इस सत्र को राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने संबोधित किया। (नीचे देखिए लाइव वीडियो) सुबह 11.20 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का ग्रीन रूम में आगमन हुआ। इसके बाद सुबह 11.30 बजे उनका ताज होटल के दरबार हाल में मंच पर आगमन हुआ और राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम आयोजित की शुरुात हुई। (राष्ट्रपति का संबोधन पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें) समापन सत्र में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिस्सा लेंगे। आयोजन में उद्घाटन में शामिल होने के लिए 100 लोगों को आमंत्रण पत्र जारी किए गए हैं, जबकि बाकी के सत्रों में शामिल होने के लिए डिजिटल पास जारी किए गए हैं। (Jagran Forum 2021 की पल-पल की अपडेट के लिए यहां क्लिक करें)
राष्ट्रपति ने अपने संबोधन की शुरुआत में कहा, कोरोना की वजह से यह आयोजन साल भर की देरी से हो पा रहा है। जागरण परिवार से मेरा वर्षों का संबंध रहा है, जब राज्यसभा में था तो नरेंद्र मोहन जी मेरे सहयोगी थे। लखनऊ से चलकर कानपुर में नरेंद्र मोहन जी टिफिन लाते थे, ट्रेन के खाने से उन्होंने मुझे वंचित रखा। मैंने उनसे अधिक सीखा है। कभी कभार मुलाकात होती थी तो प्रधानमंत्री अटल जी से साथ भी मुलाकात होती थी। मेरा मानना है कि नरेंद्र मोहन जी की सोच ने लोगों का मनोबल बढ़ाया है।
फोरम के दूसरे सत्र में कृषि पर चर्चा के दौरान देश के एकमात्र भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान (वाराणसी) के निदेशक डा. जगदीश सिंह ने आधुनिक खेती के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा सब्जियों की उन्नतशील प्रजातियों के विकास, उत्पादन तकनीकी, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन प्रौद्योगिकी और पादप रसायनों का मानव पोषण एवं स्वास्थ्य सुरक्षा में योगदान संबंधी विषयों पर मंथन किया गया।
फोरम के तीसरे सत्र में उत्तर प्रदेश की सड़कों और उसके संजाल को लेकर मंथन किया गया। आजमगढ़ के मंडलायुक्त विश्वास पंत ने प्रदेश के प्रमुख मार्गों के निर्माण के बाबत जानकारी दी।
सुबह 11.45 बजे राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने जागरण फोरम का दीप प्रज्जवन कर उद्घाटन किया। इससे पूर्व राष्ट्रगान जागरण पब्लिक स्कूल के छात्रों ने किया। समारोह में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और प्रथम महिला सविता कोविंद भी मौजूद रहीं।
समारोह की तैयारियों के बीच सुबह आयोजन स्थल पर भारी सुरक्षा के बीच प्रशासनिक अधिकारियों ने तैयारियों का जायजा लिया। समारोह का आयोजन वाराणसी में ताज होटल के दरबार हॉल में किया जा रहा है। जहां सुबह 11 बजे तक सभागार पूरी तरह से भर गया।
Jagran Forum 2021 LIVE Updates: जानिए पूरा शेड्यूल