
बरेली। दरगाह आला हजरत से पाकिस्तान के आतंकी संगठन जमात उद दावा के चीफ हाफिज सईद और उसे अपना रहनुमा मानने वालों को इस्लाम से खारिज कर दिया गया है। साथ ही उसकी तकरीर सुनने को भी हराम करार दिया है।
मुसलमानों से कहा गया है, वे हाफिज सईद से बचकर रहें। पाकिस्तानी आतंकी को लेकर दरगाह आला हजरत ने फतवा जारी किया है, जो जयपुर (राजस्थान) से मांगा गया था। इस पर दरगाह के मुफ्ती ने कहा है कि हाफिज सईद अपने अकायद (आस्था) और विचारधारा की वजह से गुस्ताख-ए-रसूल है।
ऐसे गुस्ताख को मजहबी रहनुमा मानने वाले मुसलमान भी इस्लाम से खारिज हैं, क्योंकि हाफिज सईद को मुसलमान मानना, उसकी तकरीरों को सुनना भी नाजायज है।
पहली बार जुवेनाइल बोर्ड ने किशोर दुष्कर्मी पर सेशन कोर्ट में केस चलाने की दी इजाजत
हाफिज सईद आतंकी विचारधारा वाला शख्स है, जो अपनी आतंकी कार्रवाईयों से इस्लाम और मुसलमानों को बदनाम कर रहा है। नुकसान पहुंचा रहा है। शरीयत ऐसे शख्स से मुसलमानों को बचने का हुक्म देती देती है।
इन्होंने यह पूछा सवाल
राजस्थान में जयपुर के रहने वाले मुहम्मद मुईनुद्दीन ने दरगाह आला हजरत से सवाल किया था। उन्होंने पूछा था कि आतंकी संगठन जमात उद दावा का संस्थापक हाफिज सईद, जो गुमराह अकायद और विचारधारा का प्रचारक है।
लोगों को खून-खराबे, आतंकी घटनाओं के लिए उकसाता है, क्या ऐसे शख्स को मुसलमान माना जा सकता है? क्या ऐसे शख्स की बातों और तकरीरों (भाषणों) को सुनना जायज है?
मां चाहती थी एथलीट बने, लेकिन साक्षी ने कुश्ती चुनी, और...
इन्होंने दिया फतवा
मुफ्ती मुहम्मद सलीम नूरी ने पूछे गए सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अल्लाह और उसके रसूल की शान में गुस्ताखी करने वाले इस्लाम से ऐसे खारिज हैं कि उनके कुफ्र और अजाब पर शक करने वाले भी काफिर हैं।
उनसे तमाम तरह के रिश्ते तोडऩे का हुक्म है। पाक आतंकी हाफिज सईद भी ऐसा ही एक शख्स है, जिससे किसी तरह के भी रिश्ते नहीं रखे जा सकते, जो मुसलमान रखेगा, इस्लाम से खारिज हो जाएगा।