• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • AI बूटकैंप
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 18, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jammu-Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में जमकर वोटिंग, पहले फेज की 24 सीटों पर 58.85% मतदान

Jammu-Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव के पहले चरण में 24 सीटों पर मतदान हुआ। वोटिंग की प्रक्रिया शाम 6 बजे तक चली। पहले चरण में...और पढ़ें

By Kushagra ValuskarEdited By: Kushagra Valuskar
Publish Date: Wed, 18 Sep 2024 07:20:56 AM (IST)Updated Date: Wed, 18 Sep 2024 02:39:02 PM (IST)
Jammu-Kashmir Election 2024: जम्मू-कश्मीर में जमकर वोटिंग, पहले फेज की 24 सीटों पर 58.85% मतदान
जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के लिए हुई संपन्न।

एजेंसी, जम्मू। Jammu-Kashmir Election 2024: अनुच्छेद 370 हटने के बाद हो रहे जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में बुधवार को 7 जिलों की 24 सीटों वोटिंग हुई। इसमें जम्मू के 3 जिलों की आठ और कश्मीर के चार जिलों की 16 सीटें शामिल हैं।

9 महिलाओं समेत 219 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 110 उम्मीदवार करोड़पति हैं। पीडीपी नेता महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती भी चुनाव लड़ रही हैं। जम्मू-कश्मीर में 2014 में आखिरी विधानसभा चुनाव हुए थे। तब इन जिलों में कुल 21 सीटें थीं। कुल 59.94 प्रतिशत मतदान हुआ था, जिसमें पीडीपी ने सर्वाधिक सीट जीती थीं। नए परिसीमन के बाद 21 में 3 रीटें और जुड़ गई।


Jammu-Kashmir Election 2024 Updates:

शाम 6 बजे तक 58.85 फीसदी मतदान

जम्मू-कश्मीर में शाम 6 बजे तक 58.85% मतदान हुआ। अनंतनाग में 54.17%, डोडा में 69.33%, किश्तवाड़ में 77.23%, कुलगाम में 61.57% और शोपियां में 53.64% मतदान हुआ।

दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी मतदान

जम्मू-कश्मीर में मतदाताओं में जमकर उत्साह नजर आ रहा है। 24 सीटों पर सुबह 6 बजे से दोपहर 1 बजे तक 41 फीसदी मतदान हुआ।

दोपहर 11 बजे तक 26.72 फीसदी मतदान

  • अनंतनाग- 16.90%
  • बनिहाल- 30%
  • भद्रवाह- 30.38%
  • डीएच पोरा- 27.74%
  • देवसर- 24.32%
  • डोडा- 31.96%
  • डोरू- 26.97%
  • इंदरवल- 40.36%
  • किश्तवाड़- 26.38%
  • कुलगाम- 26%
  • पुलवामा- 23.09%

24 सीटों पर 11 फीसदी से ज्यादा मतदान

जम्मू-कश्मीर में सुबह 9 बजे तक हुए मतदान का प्रतिशत सामने आया। अब तक 11.11 फीसदी मतदान हुआ।

कांग्रेस महासचिव ने डाला वोट

जम्मू-कश्मीर में पहले चरण के तहत 24 सीटों पर मतदान जारी है। कांग्रेस महासचिव जी ए मीर ने अनंतनाग के डोरू विधानसभा क्षेत्र में वोट डाला।

निर्दलीय उम्मीदवार मोहम्मद भट ने किया मतदान

इंजीनियर राशिद की आवामी इत्तेहाद पार्टी द्वारा समर्थित राजपोरा विधानसभा क्षेत्र के निर्दलीय प्रत्याशी मोहम्मद अल्ताफ भट ने पुलवामा के जडूरा में अपना वोट डाला।

#WATCH | Jammu and Kashmir: Mohd Altaf Bhat, an Independent candidate from the Rajpora Assembly constituency backed by Engineer Rashid's Awami Ittehad Party cast his vote at a polling station in Zadoora, Pulwama pic.twitter.com/Op5kwMfLVQ

— ANI (@ANI) September 18, 2024

प्रधानमंत्री मोदी ने की वोटिंग की अपील

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर लिखा कि जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के पहले चरण के शुरू होने के साथ मैं आज वोटिंग करने वाले सभी निर्वाचन क्षेत्र के लोगों से बड़ी संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के उत्सव को मजबूत करने का आग्रह करता हूं।

naidunia_image

इन 24 सीटों पर वोटिंग

जम्मू-कश्मीर की 24 सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है, जिन सीटों के लिए मतदान हो रहा है। इसमें दक्षिण कश्मीर के 4 जिले पुलवामा, शोपियां, अनंतनाग और कुलगाम हैं। जबकि जम्मू के 3 जिले डोडा, किश्तवाड़ और रामबन शामिल हैं।

पहले चरण के मतदान से पहले मॉक पोल शुरू

जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा सीटों पर सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हो गई है। मतदान से तैयारियों के दौरान प्रशासन ने मॉक पोल किया।

#WATCH | J&K: Preparations, mock polls underway at a polling booth in Pulwama

24 Assembly constituencies across the J&K (16 in Kashmir and 8 in Jammu) are going to polls in the first phase, scheduled for today. This marks the first Assembly elections in the region since the… pic.twitter.com/7LWFKUu5Ai

— ANI (@ANI) September 18, 2024