19 दिसंबर से राज्य में राष्ट्रपति शासन लागू होने का रास्ता साफ।
पीडीपी, नेकां व कांग्रेस ने विधानसभा को भंग किए जाने के फैसले के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करने का एलान किया है।
राज्यपाल ने चारों सलाहकारों की राय के बाद लिया फैसला विधानसभा भंग करने का फैसला।
जम्मू-कश्मीर में बुधवार को तेजी से बदले सियासी समीकरणों के बीच राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दी। पीडीपी, नेशनल कांग्रेस और कांग्रेस द्वारा मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किए जाए उससे पहले ही राज्यपाल ने विधानसभा भंग कर दी। हालांकि, इसी समय पीपुल्स कांफ्रेंस के सज्जाद लोन भाजपा के साथ सरकार बनाने का दावा पेश कर रहे थे। विधानसभा भंग होने के बाद अब इस पर सियासत तेज हो गई है।