Jammu Kashmir Exit Poll: जम्मू में भाजपा को मिल रही है बढ़त, 27 से 31 सीटें, एग्जिट पोल के शुरुआती अनुमान
JK Vidhan Sabha Chunav Exit Poll 2024: जम्मू और कश्मीर के विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल के नतीजे आ गए हैं। ये नतीजे टीवी चैनलों पर देखे जा सकते हैं। ...और पढ़ें
Publish Date: Sat, 05 Oct 2024 04:21:59 PM (IST)Updated Date: Sun, 06 Oct 2024 11:19:57 AM (IST)
जम्मू कश्मीर विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल जानिये नईदुनिया डॉट कॉम के साथ।HighLights
- 1 अक्टूबर को हुआ था विधानसभा की 90 सीटों के लिए मतदान।
- जम्मू और कश्मीर में इससे पहले वर्ष 2014 में हुई थी वोटिंग।
- बहुमत के लिए 46 सीटें चाहिये। पिछली सरकार गठबंधन थी।
JK Vidhan Sabha Chunav Exit Poll 2024: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू और कश्मीर की 90 सीटों के लिए 1 अक्टूबर को मतदान हुआ था। 8 अक्टूबर को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इसे लेकर आज एग्जिट पोल के नतीजे आना शुरू हो गए हैं। इसके अनुसार जम्मू में भाजपा को बढ़त मिलती दिखाई रही है।
सी-वोटर के सर्वे के अनुसार यहां पार्टी को यहां कुल 43 में से बीजेपी को 27-31 सीटें मिल रही हैं। पीडीपी अभी इस दौड़ में काफी पीछे है। पीडीपी कमजोर पार्टी दिखाई दे रही है। उसे 0-2 सीटें मिल रही हैं।
इसके अलावा अन्य को 0-1 सीट मिलती नज़र आ रही हैं। दूसरी तरफ, कश्मीर क्षेत्र में बीजेपी को झटका लगा है। सी-वोटर के सर्वे के अनुसार यहां बीजेपी को सिर्फ 0-1 सीट मिलती दिख रही है। एनसी-कांग्रेस को 29-33 सीटें मिलती दिख रही हैं। पीडीपी को 6-10 सीट मिल रही है। अन्य को 6-10 सीटें मिल रही हैं।
![naidunia_image]()
जम्मू में सीटों की स्थिति
बीजेपी को 27-31 सीट
एनसी को 11-15 सीट
पीडीपी- 0-2 सीट
कश्मीर में सीटों की स्थिति
बीजेपी को 0-1
एनसी-कांग्रेस- 29-33
पीडीपी- 6-10
अन्य- 6-10
कश्मीर में नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस बहुमत तक पहुंचे
जहां जम्मू में भाजपा के लिए अच्छे रूझान आए, वहीं कश्मीर में तस्वीर बदल गई। यहां भाजपा को 47 में से केवल 1 सीट ही मिल रही है। सी-वोटर के एग्जिट पोल के अनुसार यहां नेशनल कांफ्रेंस और कांग्रेस ने आसानी से बहुमत को छू लिया है और सरकार बनाने की स्थिति में आ गए हैं। एनसी को 29 से 33 सीटें मिलती दिखाई दे रही हैं।
![naidunia_image]()
जम्मू और कश्मीर चुनाव पर एक नज़र
- तीन चरणों में हुए विधानसभा चुनाव 1 अक्टूबर को हुए थे। परिणाम 8 अक्टूबर को घोषित होंगे।
- तब पता चल जाएगा कि इस बार यहां किस पार्टी की किस्मत खुलती है।
- जम्मू नार्थ से 17 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। मुख्य मुकाबला दो पूर्व मंत्रियों के बीच है।
- भाजपा ने पूर्व मंत्री शाम लाल शर्मा और नेकां ने पूर्व मंत्री अजय सडोत्रा को टिकट दिया।
- यहां नेकां के समर्थन में कांग्रेस है।
- यह पहला मौका है जब यहां 2014 के बाद से 10 वर्षों में पहली बार विधानसभा चुनाव में मतदान हुआ है।
![naidunia_image]()
इन उम्मीदवारों पर निगाहें
इस विधानसभा चुनाव में जिन उम्मीदवारों पर नजर रहेगी उनमें भाजपा जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष रविन्द्र रैना, देवेन्द्र सिंह राणा, इल्तिजा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला, सज्जाद गनी लोन, वहीद पारा और तारा चंद शामिल हैं।
![naidunia_image]()
पिछले चुनाव में यह थी स्थिति
- जम्मू-कश्मीर में आखिरी विधानसभा चुनाव 2014 में हुए थे। इन चुनावों में कोई भी बड़ी पार्टी पूर्ण बहुमत हासिल करने में विफल रही थी।
- महबूबा मुफ़्ती की अगुआई वाली पीडीपी को 28 सीटें मिलीं थीं जबकि बीजेपी 25 सीटों के साथ राज्य में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी।
- जम्मू-कश्मीर विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 46 सीटों पर है।
- चूंकि न तो पीडीपी और न ही बीजेपी को साधारण बहुमत मिल पाया, इसलिए दोनों पार्टियों ने गठबंधन कर लिया और सरकार 19 जून, 2018 तक चली।