Janmashtami 2025: रात 12 बजे मथुरा-बरज गूंज उठा ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…’भक्तों ने व्रत रखकर ठाकुरजी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया
‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…’ जैसे ही रात 12 बजे मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजे, पूरा मथुरा-बरज श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। शनिवार को घर-घर में कन्हाई का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
Publish Date: Sun, 17 Aug 2025 12:57:30 AM (IST)
Updated Date: Sun, 17 Aug 2025 12:57:30 AM (IST)
रात 12 बजे मथुरा-बरज गूंज उठा ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल कीHighLights
- शनिवार को घर-घर में कन्हाई का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
- सुबह से ही श्रद्धा और उल्लास का माहौल था।
- देहात से लेकर शहर तक, हर जगह आस्था का रंग दिखा।
ब्यूरो, मथुरा ,Janmashtami 2025: ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की…’ जैसे ही रात 12 बजे मंदिरों में घंटा-घड़ियाल बजे, पूरा मथुरा-बरज श्रीकृष्ण के जयकारों से गूंज उठा। शनिवार को घर-घर में कन्हाई का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। लोग एक-दूसरे को शुभकामनाएं देते नजर आए।
सुबह से ही श्रद्धा और उल्लास का माहौल था। घरों में बने मंदिरों को फूलों, झालरों और रोशनी से सजाया गया। ठाकुरजी को नई पोशाक पहनाकर शृंगार किया गया। बाजारों में भी जन्माष्टमी का रंग चढ़ा रहा, जगह-जगह पकवान और पूजन की सामग्री बिकती रही।
गांव से लेकर देहात तक भक्तिमय माहौल
देहात से लेकर शहर तक, हर जगह आस्था का रंग दिखा। बुजुर्ग हों, बच्चे या युवा सभी ने व्रत रखकर ठाकुरजी से सुख-समृद्धि की कामना की। आधी रात को जन्मोत्सव का शुभ क्षण आते ही घर-घर से घंटे-घड़ियाल की मधुर ध्वनि गूंजने लगी और वातावरण भक्ति में सराबोर हो गया।
मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से ठाकुरजी का अभिषेक किया। देर रात तक जय कन्हैया लाल की के उद्घोष होते रहे। सोशल मीडिया पर भी बधाइयों का सिलसिला चलता रहा। भक्त इस दिन को अपने जीवन का सौभाग्य मानते हैं और भगवान से सबके कल्याण की प्रार्थना करते हैं।