• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

JDU MLA Join BJP: मणिपुर में नीतीश कुमार को झटका, जदयू के 5 विधायक भाजपा में शामिल

JDU MLA Join BJP स्पीकर ने संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत जदयू के 5 विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है।

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Sat, 03 Sep 2022 07:45:33 AM (IST)Updated Date: Sat, 03 Sep 2022 08:48:47 AM (IST)
JDU MLA Join BJP: मणिपुर में नीतीश कुमार को झटका, जदयू के 5 विधायक भाजपा में शामिल

JDU MLA Join BJP। प्रधानमंत्री पद की रेस में शामिल होने की सुर्खियों के बीच बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को भाजपा ने मणिपुर में बड़ा झटका दिया है। मणिपुर में 5 जदयू विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं, जिससे मणिपुर में नीतीश कुमार की पार्टी जदयू को बड़ा झटका लगा है। जदयू से भाजपा में जाने वाले 5 विधायकों में केएच जॉयकिशन, एन सनाटे, मोहम्मद अछबुद्दीन, पूर्व पुलिस महानिदेशक एएम खौटे और थंगजाम अरुण कुमार शामिल हैं। आपको बता दें कि एएम खौटे और थंजाम अरुण कुमार ने विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट से चुनाव लड़ने की मांग की थी लेकिन टिकट नहीं मिलने पर दोनों जनता दल यूनाइटेड में शामिल हो गए थे।

भाजपा में विलय को मिली स्वीकृति

मणिपुर विधानसभा सचिव के मेघजीत सिंह ने कहा कि स्पीकर ने संविधान की 10वीं अनुसूची के तहत जदयू के 5 विधायकों के भाजपा में विलय को स्वीकार कर लिया है। मार्च में ही मणिपुर में विधानसभा चुनाव हुए थे और चुनावों के दौरान जदयू ने 38 सीटों पर उम्मीदवार उतारे थे, जिसमें से उसने 6 सीटों पर जीत हासिल की थी। इन 6 विधायकों में से भी अब 5 विधायक भाजपा में शामिल हो गए हैं। अब मणिपुर में जदयू में सिर्फ 1 विधायक ही बचा है।


नीतीश के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की चर्चा

साल 2024 में होने वाले आम चुनाव को लेकर अभी से हलचल शुरू हो गए हैं और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राष्ट्रीय राजनीति में जाने की चर्चा चल रही है, ऐसे में भाजपा लगातार जदयू में सेंध लगाने से चूक नहीं रही है। बीते 9 दिनों में जदयू को दूसरी बार झटक लगा है। मणिपुर से पहले 25 अगस्त को अरुणाचल प्रदेश में भी जदयू के एकमात्र विधायक टेकी कासो ने भाजपा ज्वाइन कर ली थी। 2019 में हुए अरुणाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में जदयू ने 7 सीटें जीती थीं।

चुनाव नतीजों में भाजपा के बाद JDU राज्य की दूसरी सबसे बड़ी पार्टी थी। विधानसभा चुनाव में भाजपा ने सबसे ज्यादा 41 सीटें जीती थीं. हालांकि बाद में जदयू के 6 विधायक भाजपा में शामिल हो गए। आपको बता दें कि नीतीश कुमार ने बीते माह बिहार भाजपा से रिश्ता तोड़ते हुए महागठबंधन से हाथ मिला लिया। महागठबंधन की नई सरकार में नीतीश कुमार एक बार फिर मुख्यमंत्री बने है और राजद नेता तेजस्वी यादव को डिप्टी सीएम बनाया गया है।