• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 20, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

INDIA Bloc Meet: JDU नेता केसी त्यागी बोले - नीतीश नाराज नहीं, पर सीएम फेस नहीं, पहले संयोजक चाहिए

Lok Sabha Election 2024: ममता बनर्जी द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के प्रस्ताव पर जेदयू नेता केसी त्यागी ने प्रति...और पढ़ें

By Sandeep ChoureyEdited By: Sandeep Chourey
Publish Date: Wed, 20 Dec 2023 11:22:08 AM (IST)Updated Date: Wed, 20 Dec 2023 01:32:57 PM (IST)
INDIA Bloc Meet: JDU नेता केसी त्यागी बोले - नीतीश नाराज नहीं, पर सीएम फेस नहीं, पहले संयोजक चाहिए
JDU में शुरू से मांग रही है कि नीतीश कुमार को संयोजक बनाया जाए।

HighLights

  1. ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने का प्रस्ताव रखा था।
  2. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
  3. बैठक में नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।

एजेंसी, पटना। साल 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सियासी गर्मी तेज होने लगी है। मंगलवार को हुई I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक के बाद अब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी एक्शन में आ गए हैं।

ताजा खबर यह है कि ममता बनर्जी द्वारा मल्लिकार्जुन खरगे को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के प्रस्ताव पर जेदयू नेता केसी त्यागी ने प्रतिक्रिया दी है। केसी त्यागी का कहना है कि नीतीश कुमार नाराज नहीं हैं, लेकिन अभी पीएम पद का चेहरा किसी को घोषित नहीं किया गया है। परिणाम आने के बाद तय होगा कि पीएम कौन बनेगा।

केसी त्यागी ने आगे कहा कि पीएम पद से ज्यादा जरूरी है कि संयोजक तय किया जाए, ताकि सभी दलों के बीच सामंजस्य हो सके।

बड़ा फैसला ले सकते हैं नीतीश कुमार

एक और बड़ा अपडेट यह है कि जेडीयू ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 29 दिसंबर को बुलाई है। इस बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, JDU अध्यक्ष ललन सिंह सहित कई बड़े नेता शामिल हो सकते हैं।

गौरतलब है कि I.N.D.I.A. गठबंधन की बैठक में ममता बनर्जी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को प्रधानमंत्री के चेहरे के रूप में पेश करने का प्रस्ताव रखा था। इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक को काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसी संभावना है कि इस बैठक में नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। आपको बता दें कि इससे पहले JDU राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पटना में सितंबर, 2022 में हुई थी। JDU की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में 99 सदस्य हैं, जिनमें राज्य के सभी मंत्री, राज्यों के पार्टी अध्यक्ष और सांसद आदि शामिल हैं।


एक ही दिन में दोनों बैठक

जेडीयू ने 29 दिसंबर को पहले सिर्फ राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक ही बुलाई थी, लेकिन अब जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद की बैठक भी बुला ली गई है। जेडीयू की राष्ट्रीय परिषद में करीब 200 सदस्य है। ऐसे में यह संभावना जताई जा रही है कि इन दोनों बैठकों के बाद नीतीश कुमार कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। 29 दिसंबर को सुबह कार्यकारिणी की बैठक होगी और दोपहर के बाद राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी।

पहले भी नीतीश कुमार ने चौंकाया

नीतीश कुमार के पाला बदलने वाली राजनीति के माहिर खिलाड़ी है। इसकी सबसे पहले शुरुआत साल 2013 में हुई थी, जब लंबे समय तक NDA के साथ रहने के बाद नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के बाद भाजपा का साथ छोड़ दिया था। साल 2014 में नीतीश की पार्टी जेडीयू ने सिर्फ 2 सीटें ही जीती।

बाद में जेडीयू ने RJD के नेतृत्व वाले महागठबंधन में शामिल हो गए और चुनाव जीतकर मुख्यमंत्री बन गए थे, लेकिन दो साल बाद ही महागठबंधन से अलग हो गए और भाजपा के साथ सरकार बना ली, लेकिन अगस्त 2022 में एक बार फिर भाजपा से अलग हो गए और महागठबंधन में शामिल हो गए और मुख्यमंत्री बने।