
पटना। गुजरात में पटेलों के आरक्षण के लिए लड़ रहे युवा पटेल नेता हार्दिक पटेल द्वारा अहमदाबाद में आयोजित रैली के दौरान बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को उन्हीं में से एक बताया था। इसके बाद जदयू भी हार्दिक पटेल के समर्थन में उतर आई है।
बिहार जदयू के प्रवक्ता अजय अलोक ने तो हार्दिक पटेल को बिहार विधानसभा में आने तक का ऑफर दे दिया है। खबरों के अनुसार अजय अलोक ने एक बयान देते हुए कहा है कि 'अगर हार्दिक पटेल बिहार विधानसभा में आना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करते हैं।'
इससे पहले मंगलवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी हार्दिक पटेल का समर्थन करते हुए कहा था कि उनकी मांग जायज है। हार्दिक को नया युवा नेता बताते हुए उन्होंने कहा था कि, 'हार्दिक पटेल के साथ मेरी शुभकामनाएं हैं उनकी मांग सहीं है और उन्हें आरक्षण मिलना चाहिए।'