Jharkhand BJP List: भाजपा ने झारखंड विस चुनाव के लिए 66 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी, धनवार से बाबूलाल मरांडी मैदान में
झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पहली लिस्ट में 66 प्रत्याशियों को मैदान में उतारा है।
Publish Date: Sat, 19 Oct 2024 07:12:20 PM (IST)
Updated Date: Sat, 19 Oct 2024 07:37:13 PM (IST)
बीजेपी ने झारखंड में बाबूलाल मरांडी धनवार से टिकट दिया।HighLights
- झारखंड विस चुनाव के लिए भाजपा की पहली लिस्ट जारी
- झारखंड में 81 विधानसभा सीटें, 66 पर उतारे उम्मीदवार
- 13 और 20 नवंबर को झारखंड में दो चरणों में होगी वोटिंग
डिजिटल डेस्क, इंदौर। झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने पहली सूची जारी कर दी है। 81 विस सीटों वाले राज्य झारखंड में भाजपा ने पहली लिस्ट में 66 उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है। भाजपा ने बाबूलाल मरांडी धनवार से टिकट दिया है। भाजपा ने जामताड़ा से सीता सोरेन, दुमका से सुनील सोरेन, जामा से सुरेश मुर्मू, देवघर से नारायण दास, महगमा से अशोक भगत , बगोदरा से नागेंद्र महतो को उतारा है।
![naidunia_image]()
बता दें महाराष्ट्र के साथ झारखंड में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं। चुनाव आयोग ने झारखंड में दो चरणों में वोटिंग की घोषणा की है। पहले चरण की वोटिंग 13 नवंबर और दूसरे चरण का वोट 20 नवंबर को डाला जाएगा। 23 नवंबर को नतीजे घोषित होंगे।
![naidunia_image]()
भाजपा ने बोकारो से बिरंची नारायण को मैदान में उतारा है। बात करें अर्जुन मुंडा की पत्नी का तो उन्हें पोटका सीट से उम्मीदवार बनाया है। राजमहल से अनंत ओझा, बोरियो से लोबिन हेम्ब्रम, लिटिपाड़ा से बाबूधन मुर्मू, महेशपुर से नवनीत हेम्ब्रम को मैदान में उतारा है।
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
![naidunia_image]()
खबर अपडेट की जा रही है...