कांवड़ियों की बस और ट्रक की टक्कर, 5 की मौत… झारखंड के देवघर में हुआ भीषण हादसा
झारखंड के देवघर से बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक की टक्कर में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
Publish Date: Tue, 29 Jul 2025 09:14:44 AM (IST)
Updated Date: Tue, 29 Jul 2025 11:44:48 AM (IST)
देवघर से कावड़ियों की मौत की दुखद खबर। (फोटो- सोशल मीडिया)एजेंसी, देवघर। झारखंड के देवघर से बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के दौरान बस और ट्रक की टक्कर में 5 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। एसके सिन्हा, जोनल आईजी, संथाल परगना ने एक्स (ट्विटर) के माध्यम से जानकारी दी कि एक सड़क दुर्घटना में पांच कावड़ियों की मौत हो गई है। उनकी बस एक ट्रक से टकरा गई। कई अन्य घायल हो गये हैं। अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।
![naidunia_image]()
मरने वालों के नाम
- सुमन कुमारी, गया जी
- समदा देवी, मसौढ़ी पटना
- सुभाष तुरी, चकरमा मोहनपुर देवघर
- शिवराज कुमार, वैशाली
![naidunia_image]()
घायलों का नाम
- सुशीला कुमारी (16) बेल्हा, बेतिया
- सुमन कुमारी(10) मतराज लोकिया बेतिया
- संझाकी देवी (45) गाजीपुर , बहादुरगंज यूपी
- पारस कुमार पटेल (43) रायगढ़ छत्तीसगढ़
- शिवा कुमार मिश्रा (20) रायगढ़ छत्तीसगढ़
- निखिल कुमार शर्मा (23) रायगढ़ छत्तीसगढ़
- आसिया देवी (50) लोकरिया, पश्चिम चंपारण बिहार
- कुलपति देवी(45) बेतिया
- जानकी देवी(35) नाटराजी बेतिया
- देवकी प्रसाद (61) असरफगंज पटना
- नंद कुमारी देवी (40) मतराज, नौकरिया, बेतिया
- ज्ञान कुमार यादव (33) डकरा मक्खदमपुर जहानाबाद
- सिंटू यादव डकरा मक्खदमपुर जहानाबाद
- सुनील कुमार , सोलदा गयाजी
- लवकुश कुमार डकरा जहानाबाद