• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jul 08, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Jharkhand Floor Test: हेमंत सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, पक्ष में पड़े 45 वोट, विपक्ष में शून्य... जानिए क्या हुआ सदन में

झारखंड की राजनीति के लिए सोमवार का दिन अहम है। जमीन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद हेमंत सोरेन ने मुख्यमंत्री प...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 08 Jul 2024 11:52:53 AM (IST)Updated Date: Mon, 08 Jul 2024 01:39:50 PM (IST)
Jharkhand Floor Test: हेमंत सोरेन ने विधानसभा में साबित किया बहुमत, पक्ष में पड़े 45 वोट, विपक्ष में शून्य... जानिए क्या हुआ सदन में
4 जुलाई 2024 को राजभवन में शपथ ग्रहण लेते हेमंत सोरेन।

HighLights

  1. विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने बुलाया विशेष सत्र
  2. भारी हंगामे के बीच सदन में रखा गया विश्वास प्रस्ताव पर
  3. आज ही हो सकता है सोरेन सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार

एजेंसी, रांची (Jharkhand Floor test Today)। हेमंत सोरेन ने सोमवार को झारखंड विधानसभा में बहुमत साबित कर दिया। विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में 45 वोट पड़े, जबकि विपक्ष में शून्य। भाजपा और आजसू पार्टी के विधायकों ने मतदान के दौरान वाक आउट कर दिया।

इससे पहले भारी हंगामे के बीच विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विश्वास प्रस्ताव रखा गया। संक्षिप्त चर्चा के दौरान विपक्ष बाहर चला गया, जिसके बाद वोटिंग हुई।

झारखंड विधानसभा की स्थिति देखते हुए तय था कि हेमंत सोरेन बहुमत हासिल कर लेंगे। एक दिन पहले ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को 44 विधायकों का हस्ताक्षर वाला समर्थन पत्र सौंपा था।

naidunia_image

बहुमत के बाद मंत्रिमंडल विस्तार

अटकलें हैं कि बहुमत हासिल करने के बाद हेमंत सोरेन अपने मंत्रिमंडल का विस्तार कर सकते हैं। हालांकि, बहुत अधिक बदलाव की गुंजाइश नहीं है, लेकिन झारखंड मुक्ति मोर्चा कोटे से बैद्यनाथ राम को शामिल किया जा सकता है। वहीं, कांग्रेस के डॉ. इरफान अंसारी का भी मंत्री बनना तय है। अंसारी को आलमगीर आलम की जगह शामिल किया जाएगा।


naidunia_image

हेमंत सोरेन: पढ़िए गिरफ्तारी से लेकर रिहाई और सरकार बनाने तक की टाइमलाइन

  • 8 अगस्त 2023: जमीन घोटाला मामले में ईडी ने पहला समन जारी किया
  • 16 जनवरी 2024: आठवां समन जारी होने के बाद ईडी के सामने पेश हुए
  • 31 जनवरी 2024: ईडी ने हिरासत में लिया। सीएम पद से इस्तीफा दिया।
  • 28 जून 2024: हाई कोर्ट ने जमानत दी। रिहा होते ही सीएम बनने की तैयारी।
  • 4 जून 2024: हेमंत सोरेन ने राजभवन में तीसरी बार ली सीएम पद की शपथ।
  • 8 जून 2024: विधानसभा में बहुमत हासिल किया, मंत्रिमंडल विस्तार भी होगा।