• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 03, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

जोधपुर: हनी ट्रैप का शिकार युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

मृतक के भाई कि रिपोर्ट पर बासनी पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे लगातार पूछताछ की जा रही है।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Fri, 03 Jun 2022 12:13:43 PM (IST)Updated Date: Fri, 03 Jun 2022 12:13:43 PM (IST)
जोधपुर: हनी ट्रैप का शिकार युवक ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत

जोधपुर। प्रेम जाल में फंसने के बाद हनीट्रैप का शिकार हुए युवक ने जहर खा लिया जिसकी एम्स अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी। घटना जोधपुर के सांगरिया फान्टा क्षेत्र की है जहां बिलाड़ा निवासी रमेश कुमार प्रजापत पिछले कई सालों से जोधपुर के सालावास रोड पर सोनामुखी नगर में अपना मेडिकल का व्यवसाय कर रहा था। मौत के बाद परिजनों द्वारा महिला के खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है जहां पुलिस ने भी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।

जानकारी अनुसार, युवक के घर के पास में रहने वाली सजातीय युवती ने हनी ट्रैप के जरिये झूठे प्रेमजाल में फांस कर अवैध संबंध बना लिए। इस युवती ने रमेश कुमार प्रजापत को अवैध समबन्धों की धमकियां देकर रूपए एंठने शुरू किया। ब्लैकमेलिंग का दबाव बनाकर युवती ने मृतक का मकान भी अपने नाम कर लिया। जानकारी में ये भी सामने आया कि अवैध संबंधों को उजागर करने की धमकी देकर कई महीनों से परेशान एंव ब्लैकमेल कर रही थी, जिसके चलते युवक ने तंग आकर 2 दिन पूर्व जहर खा लिया और बहोश हो गया, जिसे इलाज के लिए जोधपुर एम्स भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।


जोधपुर के बासनी थाने मे मामले की जानकारी परिजनों द्वारा दे दी गई है। परिजनों का यह आरोप है कि पड़ोसी युवती द्वारा परेशान और ब्लैकमैल से तंग होने के कारण उसने जहर खाया, साथ ही युवती ने उसे बहुत डराया कि उसके अंतरंग प्रसंग वह सार्वजनिक कर देगी। उसने दुखी और परेशान रमेश कुमार को जहर खाने के लिए उकसाया और जिस कारण उनकी मौत हो गई। उचित कारवाई की मांग को लेकर परिवार जन ने शव नहीं उठाने की बात कही है ।