
एएनआई, नई दिल्ली। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने गुजरात से राज्यसभा सांसद बनने के बाद हिमाचल प्रदेश की सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यसभा अध्यक्ष जगदीप धनखड़ को सौंपा, जिसे स्वीकार भी कर लिया है।
जेपी नड्डा ने इस बार गुजरात से राज्यसभा का चुनाव लड़ा था। वह यहां 20 फरवरी को निर्विरोध चुन लिए गए थे। गुजरात से पहले वह हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के सांसद थे। उनका हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा सांसद का कार्यकाल खत्म होने वाला था। नियम के अनुसार वह केवल एक सीट से ही सांसद रह सकते थे। ऐसे में उन्होंने हिमाचल की सीट से इस्तीफा दे दिया।
BJP National President JP Nadda resigns from his position as Rajya Sabha MP and his resignation has been accepted by Rajya Sabha Chairman pic.twitter.com/Nvr8Pg1pFU
— ANI (@ANI) March 4, 2024