• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 25, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Israel-Hamas War: इजरायल के राजदूत से मिलकर कंगना ने किया समर्थन, बोलीं- आधुनिक रावण हमास पर होगी विजय

बॉलीवुड की क्वीन कंगना दिल्ली में इजरायल के राजदूत से मिलीं हैं। हमास और इजरायल के युद्ध के बाद पूरी दुनिया दो बंट चुकी है। एक धड़ा इजरायल का, तो दूसर...और पढ़ें

By Anurag MishraEdited By: Anurag Mishra
Publish Date: Wed, 25 Oct 2023 03:43:51 PM (IST)Updated Date: Wed, 25 Oct 2023 03:55:04 PM (IST)
Israel-Hamas War: इजरायल के राजदूत से मिलकर कंगना ने किया समर्थन, बोलीं- आधुनिक रावण हमास पर होगी विजय
Israel-Hamas War: इजरायल के राजदूत से मिलकर कंगना ने किया समर्थन।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बॉलीवुड की क्वीन कंगना दिल्ली में इजरायल के राजदूत से मिलीं हैं। हमास और इजरायल के युद्ध के बाद पूरी दुनिया दो बंट चुकी है। एक धड़ा इजरायल का, तो दूसरा फलस्तीन का साथ दे रहा है। कंगना ने इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन से मिलकर अपना स्टैंड क्लियर कर दिया है। कंगना हमास के साथ युद्ध में इजरायल के साथ हैं। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन के साथ फोटो शेयर किया। उन्होंने हमास को आधुनिक रावण बताते हुए कहा कि इजरायल इस युद्ध में विजयी होगा।

कंगना रनौत ने लिखा कि इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन ने एक अच्छी मुलाकात की। आज पूरी दुनिया, खासकर इजरायल और भारत आतंकवाद के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं। कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुंची, तो मुझे लगा कि इजरायल एम्बेसी आकर उन लोगों से मिलना चाहिए, जो आज के आधुनिक रावण हमास जैसे आतंकवादियों को परास्त कर रहे हैं।


युद्ध में विजयी होगा इजरायल

उन्होंने लिखा कि इजरायल में हमास जिस तरह छोटे बच्चों को, महिलाओं को निशाना बनाया रहा है, ये दिल को झकझोर देने वाला है। मुझे पूरी उम्मीद है कि आंतकवाद के खिलाफ इस युद्ध में इजरायल विजयी होगा। उनके साथ मैंने अपनी आने वाली फिल्म तेजस और भारत के आत्मनिर्भर लड़ाकू विमान तेजस के बारे में चर्चा की।

Had a very soulful meeting with Israel’s ambassador to Bharat Shri Naor Gilon ji.

आज पूरी दुनिया, ख़ासकर इज़राइल और भारत आतंकवाद के ख़िलाफ़ अपनी जंग लड़ रहे हैं । कल जब मैं रावण दहन करने दिल्ली पहुँची, तो मुझे लगा कि इज़रायल एम्बेसी आकर उन लोगो से मिलना चाहिए जो आज के आधुनिक… pic.twitter.com/syCkDxJCze

— Kangana Ranaut (@KanganaTeam) October 25, 2023