• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • वास्‍तु शास्‍त्र
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 12, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

हिंडनबर्ग के आरोपों को भाजपा ने बताया कांग्रेस की साजिश… कंगना रनौत बोलीं- ‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक और विनाशकारी आदमी’

राहुल गांधी ने हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट सामने आने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा था। राहुल गांधी ने रविवार को कहा था, ‘भारतीय प्रतिभ...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Mon, 12 Aug 2024 11:09:04 AM (IST)Updated Date: Mon, 12 Aug 2024 02:02:34 PM (IST)
हिंडनबर्ग के आरोपों को भाजपा ने बताया कांग्रेस की साजिश… कंगना रनौत बोलीं- ‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक और विनाशकारी आदमी’
रविशंकर प्रसाद ने प्रेस कॉन्फ्रेंस पर कांग्रेस और राहुल गांधी पर निशाना साधा।

HighLights

  1. हिंडनबर्ग ने ताजा रिपोर्ट में सेबी पर निशाना साधा है
  2. अमेरिकी फर्म की इस रिपोर्ट में भी अडाणी ग्रुप का जिक्र
  3. रिपोर्ट सामने आने के बाद देश में मचा सियासी बवाल

एजेंसी, नई दिल्ली। अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग की ताजा रिपोर्ट के बाद भारत में सियासी बवाल मचा है। सोमवार को हिमाचल प्रदेश के मंडी से सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष कांग्रेस एमपी राहुल गांधी पर बड़ा हमला बोला है। हिंडनबर्ग केस में राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कंगना ने उन्हें ‘सबसे खतरनाक, जहरीला और विनाशकारी आदमी’ बता दिया।

कंगना रनौत ने एक्स पर लिखा, ‘राहुल गांधी सबसे खतरनाक आदमी हैं। वह कड़वे, जहरीले और विनाशकारी हैं। उनका एजेंडा है कि अगर वह प्रधानमंत्री नहीं बन सकते, तो इस देश को बर्बाद भी कर सकते हैं।’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘राहुल गांधी कल रात से हिंडनबर्ग रिपोर्ट का समर्थन कर रहे थे, जो अब बेकार साबित हुई है। वह इस देश की सुरक्षा और अर्थव्यवस्था को अस्थिर करने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं। राहुल जी, जीवन भर विपक्ष में बैठने के लिए तैयार हो जाइए। इस देश के लोग कभी आपको अपना नेता नहीं बनाएंगे। तुम कलंक हो।’


रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले में अपना पक्ष रखा। पार्टी सांसद रविशंकर प्रसाद ने कहा, भारत के लोगों द्वारा ठुकराए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी, उसके सहयोगियों और टूलकिट गिरोह ने मिलकर भारत में आर्थिक अराजकता और अस्थिरता लाने की साजिश रची है।

#WATCH | On the recent report of Hindenburg Research, BJP MP Ravi Shankar Prasad says, "...After being rebuffed by the people of India, the Congress party, its allies and the toolkit gang have conspired together to usher in economic anarchy and instability in India? Hindenburg… pic.twitter.com/2BFRRfgbBm

— ANI (@ANI) August 12, 2024

हिंडनबर्ग की रिपोर्ट पर इसलिए मचा हंगामा

  1. हिंडनबर्ग के ताजा आरोप: अदानी समूह के खिलाफ सेबी ने एक्शन नहीं लिया, क्योंकि संस्था प्रमुख माधवी बुच और उनके पति धवल बुच की अदाणी समूह में हिस्सेदारी है।
  2. सेबी प्रमुख की सफाई: सेबी की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच और उनके पति धवल बुच ने हिंडनबर्ग रिसर्च के हितों के टकराव के आरोप को बेबुनियाद और तथ्यहीन करार दिया है।
  3. अदाणी समूह की प्रतिक्रिया: अदाणी समूह ने भी नए आरोप को बदले की भावना से प्रेरित, दुर्भावनापूर्ण बताते हुए कहा कि हिंडनबर्ग ने अपने फायदे के लिए ये आरोप लगाए हैं।
  4. क्या है हिंडनबर्ग: हिंडनबर्ग एक अमेरिकी रिसर्च एवं निवेश फर्म और शार्ट-सेलिंग कंपनी है, जो ऐसे आरोप लगाकर बाजार में शार्ट-सेलिंग कर मुनाफा कमाती है।