यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Karnataka Assembly Elections: 2008 में पहली बार दक्षिण में खिला था कमल, येदियुरप्पा बने थे हीरो
Karnataka Assembly Elections: कर्नाटक में विधानसभा की कुल सीट 224 है। यहां बहुमत का आंकड़ा 113 है।
By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 06 Apr 2023 01:06:00 PM (IST)Updated Date: Thu, 06 Apr 2023 01:20:25 PM (IST)

Karnataka Assembly Elections: विधानसभा चुनाव की तारीख जैसे-जैसे करीब आ रही है, दक्षिण भारतीय राज्य कर्नाटक में सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बार भी मुख्य मुकाबले भाजपा, कांग्रेस और जेडीएस के बीच है। सवाल यही है कि क्या भाजपा लगातार दूसरी बार सत्ता हासिल करने में कामयाब रहेगी?
Karnataka Assembly Elections 2008 Results
- कर्नाटक में विधानसभा की कुल सीट 224 है। यहां बहुमत का आंकड़ा 113 है। कर्नाटक वह राज्य है जहां भाजपा पहली बार दक्षिण भारत में अपनी सरकार बनाने में कामयाब रही।
- साल 2008 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। तब भाजपा को 110 सीट मिली थी। भाजपा ने 33.86% वोट हासिल किए। कांग्रेस को इससे ज्यादा 34.76% वोट मिले, लेकिन उसी सीटें केवल 80 रहीं।
- बहरहाल, भाजपा अभी भी बहुमत से 3 सीट दूर थी। इसके बाद ‘ऑपरेशन लोटस’ चलाया गया और बीएस येदियुरप्पा मुख्यमंत्री बने।
- दरअसल, भाजपा की सरकार बनवाने में येदियुरप्पा की भूमिका अहम रही। तब जेडीएस और कांग्रेस के 20 विधायकों ने इस्तीफा दे दिया, जिसके कारण विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा घट गया और भाजपा सरकार बनाने में सफल रही।
![naidunia_image]()
Karnataka Legislative Assembly election 2008
- भाजपा: 110
- कांग्रेस: 80
- जेडीएस: 28
- अन्य: 6
4 बार मुख्यमंत्री बने येदियुरप्पा, लेकिन….
बीएस येदियुरप्पा को अब तक चार बार कर्नाटक का मुख्यमंत्री बनने का मौका है। हालांकि वे एक बार भी पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए। उन्हें 2007 में भाजपा-जेडीएस की गठबंधन सरकार में सीएम बनने का मौका मिला। यह सरकार 7 दिन ही टिक सकी, क्योंकि विभागों के बंटवारे पर सहमति नहीं बनने के बाद जेडीएस नेता कुमारस्वामी ने हाथ खींच लिए।
इसके बाद मई 2008 में पहली बार भाजपा की अपने दम पर सरकार बनी और येदि सीएम बने। उनका यह कार्यकाल करीब 3 साल चला। इसके बाद भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद उन्हें इस्तीफा देना पड़ा।
इसके बाद 2018 में येदियुरप्पा तीन दिन मुख्यमंत्री रहे। भाजपा सबसे बड़ी पार्टी जरूर बनी, लेकिन बहुमत से दूर रही।
जुलाई 2019 में जेडीएस के 17 विधायकों की बगावत के बाद येदियुरप्पा फिर सीएम बने, लेकिन पार्टी के अंदर ही विरोध होने के कारण 2 साल बाद इस्तीफा देना पड़ा।
कर्नाटक की राजनीति में यह बात भी ध्यान देने वाली है कि राज्य के इतिहास में सिर्फ 3 नेता अपना कार्यकाल पूरा कर पाएं हैं। ये हैं - एस निजलिंगप्पा, डी देवराज और सिद्धारमैया।