• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • मेरी खबरें
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • AI बूटकैंप
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • गणेशोत्‍सव 2026
  • हनुमान अंश
  • Mutual Funds मास्टरी
  • मध्‍य प्रदेश की खबरें
  • राशि परिवर्तन
  • मानसून
  • स्वच्छ जल
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 17, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Kartikeya Singh Profile: जानिए बिहार के कानून मंत्री के बारे में जिन पर दर्ज है अपहरण का केस

Kartikeya Singh Profile: कार्तिकेय सिंह मूल रूप से मोकामा के रहने वाले हैं और राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे।

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Wed, 17 Aug 2022 12:27:30 PM (IST)Updated Date: Wed, 17 Aug 2022 02:14:47 PM (IST)
Kartikeya Singh Profile: जानिए बिहार के कानून मंत्री के बारे में जिन पर दर्ज है अपहरण का केस

Kartikeya Singh Profile: बिहार में नया बवाल खड़ा हो गया है। यहां नीतीश कुमार ने पाला बदलकर एक बार फिर लालू यादव की पार्टी के साथ सरकार बनाई। ताजा खबर यह हैकि नीतीश कुमार ने अपनी कैबिनेट में जिस आरजेडी विधायक को कानून मंत्री बनाया है, उन कार्तिकेय सिंह पर अपहरण का केस दायर है। अपहरण के मामले में बिहार के विधि मंत्री कार्तिक सिंह के खिलाफ एक महीने पहले वारंट निकला था। उन्हें कोर्ट में समर्पण करना था। इसी बीच 10 अगस्त को महागठबंधन की सरकार बन गई। दो दिन बाद ही 12 अगस्त को कोर्ट ने कार्तिक सिंह को एक सितंबर तक के लिए राहत दे दी। 16 अगस्त को कार्तिक बिहार के विधि मंत्री बना दिए गए।Kartikeya Singh ने जहां आरोपों को फर्जी बताया है, वहीं नीतीश कुमार का कहना है कि उन्हें नहीं पता कि Kartikeya Singh के खिलाफ किसी तरह का वारंट जारी हुआ है।

Who is Kartikeya Singh

52 साल के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह आरजेडी के पूर्व विधायक अनंत सिंह के बेहद खास माने जाते हैं। वे आरजेडी के विधान परिषद सदस्य हैं। वे पटना स्थानीय निकाय से 2022 में एमएलसी बने थे। Kartikeya Singh मूल रूप से मोकामा के रहने वाले हैं और राजनीति में आने से पहले शिक्षक थे। यह 1990 का दौर था। फिर बाहुबली नेता अनंत सिंह के संपर्क में आने के बाद वीआरएस ले लिया। राजद ने उन्हें 2022 में स्थानीय निकाय प्राधिकार कोटे से होने वाले एमएलसी चुनाव में टिकट दिया, जिसमे वे जीत गए। यही कारण है कि समर्थक उन्हें 'कार्तिकेय मास्टर' पुकारते हैं। अनंत सिंह भी इन्हें मास्टर साहब कहकर बुलाते हैं।


Case against Kartikeya Singh

पीड़ित पक्ष के वकील अमर ज्योति शर्मा ने बताया कि कार्तिकेय सिंह के खिलाफ 2014 में यह केस दायर हुआ था। तब पीड़ित के बयान के आधार पर उन्हें आरोपी बनाया गया था। 2017 में Kartikeya Singh ने अग्रीम जमानत के लिए याचिका दायर की थी, जिसे हाई कोर्ट ने खारिज कर लिया। इसके बाद उन्होंने आरोपों को फर्जी बताते हुए केस खारिज करने की याचिका दायर की, जिसे इसी साल हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया। इसके बाद दानापुर कोर्ट ने गिरफ्तारी वारंट जारी किया और 16 अगस्त 2022 को पेश होने का आदेश दिया, लेकिन उसी दिन कानून मंत्री की शपथ ली।

लालू यादव दिल्ली से आएंगे पटना

बता दें, Kartikeya Singh आरजेड़ी के विधान परिषद के सदस्य है। कार्तिकेय इसी से जुड़ा एक और अपडेट यह भी है कि Kartikeya Singh को लेकर मचे घमासान के बीच लालू यादव दिल्ली से पटना पहुंचेंगे। लालू यादव अभी दिल्ली में हां जहां उनका इलाज चल रहा है।