
मल्टीमीडिया डेस्क। बर्फ से ढंकी हिमालय की हसीन वादियों को लेकर 69 साल से भारत और पाकिस्तान के बीच में संघर्ष चल रहा है। यह दुनिया की सबसे लंबे समय तक चलने वाली लड़ाई की जड़ है। दोनों ही देश 1947 में स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से ही आपस में लड़ रहे हैं।
यह समस्या तभी से बनी है, जब भारत और पाकिस्तान दोनों ब्रिटिश शासन से मुक्त हुए थे। हिंदुओं की अधिक आबादी के साथ भारत और मुस्लिम बाहुल्य वाला देश पाकिस्तान बना। कश्मीर ने दोनों देशों के साथ मिलना स्वीकार नहीं किया और स्वतंत्र राज्य बना रहा।
संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, भारत में इसके मिलने के बाद दोनों देशों के बीच संघर्ष का कारण बन गया और इसके अगले साल से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हो गया।
किसके पास क्या है
भारत के साथ ही पाकिस्तान और चीन इसके कुछ हिस्सों पर अपना दावा करता है। भारत का एक राज्य जम्मू-कश्मीर पर नियंत्रण है, जो कुल कश्मीर का 45 फीसद है।
वहीं पाकिस्तान ने तीन जगहों, आजाद कश्मीर, गिलगिट और बाल्टिस्तान पर कब्जा कर रखा है, जो कश्मीर के उत्तरी और पश्चिमी हिस्से में है। पाकिस्तान के कब्जे में कश्मीर का 35 फीसद भाग है।
फूड ट्रक के रूप में देश में बढ़ रही है खाने-पीने की नई संस्कृति
चीन के कब्जे में कश्मीर का करीब 20 फीसद इलाका आता है, जिसे अक्साई चीन कहा जाता है। यह कश्मीर का पूर्वोत्तर का इलाका है। पाकिस्तान ने इसका 3220 वर्ग मील का इलाका चीन को सौंप दिया है।
बहुत बढ़ गया है तनाव
भारत और पाकिस्तान के नियंत्रण वाले कश्मीर को लाइन ऑफ कंट्रोल बांटती है, जो 700 किमी लंबी है। भारत और पाकिस्तान ने साल 1947 और साल 1965 में कश्मीर के मामले को लेकर दो युद्ध लड़े हैं। साल 1998 में दोनों देशों के परमाणु संपन्न होने के बावजूद वे साल 1999 में युद्ध के काफी करीब आ गए थे।
काउंसिल फॉर फॉरेन रिलेशंस का कहना है कि दोनों देशों के बीच साल 2003 में लागू हुए संघर्ष विराम के बावजूद अक्सर मामूली गोलीबारी होती रहती है। उड़ी में नियंत्रण रेखा के पास 18 सितंबर को आतंकवादियों द्वारा सेना के बेस कैंप में किए गए हमले के बाद दोनों देशों के बीच हाल ही में पैदा हुआ तनाव शायद एक दशक में सबसे ज्यादा है।
फ्लोरिडा के करोड़पति ने की अपनी पोती से शादी, पता चला तो...
इस हमले में 19 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इसके बाद भारतीय सेना ने 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक करते हुए करीब 38 आतंकियों को मार गिराया, जिसमें पाकिस्तान के दो सैनिक भी मारे गए।
अलगाववादी हिंसा में 47 हजार मौतें
साल 1989 के बाद से शुरू हुई अलगाववादी हिंसा में अब तक 47,000 से अधिक लोगों की मौत हो गई है। हालांकि, इसमें संघर्ष के कारण लापता हुए लोगों की संख्या शामिल नहीं है।
हिंसा के कारण इस क्षेत्र की अर्थव्यवस्था भी बाधित हुई है। कश्मीर को 'पृथ्वी का स्वर्ग' कहा जाता है। मगर, यहां की अशांति के कारण दशकों से यहां पर्यटन नहीं हो रहा है।