• Jagran.com
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
मेरी खबरें
  • होम
  • ताजा खबरें
  • मध्यप्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • उत्तर प्रदेश
  • देश
  • धर्म
  • मनोरंजन
  • राशिफल
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
    • बिज़नेस
    • बड़ी खबरें
    • खेल
    • विदेश
    • करियर
    • टॉपिक्स
    • टेक्नोलॉजी
    • शिक्षा
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • राज्य चुनें
  • ई-पेपर
  • फटाफट
  • राशिफल
  • वेब स्टोरीज
नईदुनिया ट्रेंडिंग
  • बढ़ता यूपी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Mutual Funds मास्टरी
  • होम
  • देश

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Aug 01, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Cloud Burstin Himachal: हिमाचल में 3 जगह बादल फटे, 52 लोग लापता, 3 की मौत, इमरजेंसी नंबर जारी

देश के पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी बारिश के कारण तबाही हुई है। दोनों राज्यों में बादल फटने की घटनाएं हुई हैं, जिससे बाढ़ जैसे ह...और पढ़ें

By Arvind DubeyEdited By: Arvind Dubey
Publish Date: Thu, 01 Aug 2024 07:11:55 AM (IST)Updated Date: Thu, 01 Aug 2024 04:56:50 PM (IST)
Cloud Burstin Himachal: हिमाचल में 3 जगह बादल फटे, 52 लोग लापता, 3 की मौत, इमरजेंसी नंबर जारी
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश के कारण ब्यास नदी में जल स्तर बढ़ गया है।

HighLights

  1. हिमाचल प्रदेश के शिमला और मंडी में बादल फटा
  2. उत्तराखंड में केदारनाथ पैदल मार्ग कई जगह ध्वस्त
  3. दोनों राज्यों में कई लोग लापता, भारी बारिश का अलर्ट

ब्यूरो/एजेंसी, रुद्रप्रयाग.देहरादून (Kedarnath Cloudburst)। भारी बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भारी नुकसान हुआ है। दोनों राज्यों में विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना है। उत्तराखंड के हालात इसलिए चिंताजनक हैं, क्योंकि यहां चारधाम यात्रा मार्ग पर कई यात्रियों के फंसे होने की आशंका है। यहां पढ़िए उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की वेदर रिपोर्ट, देखिए फोटो-वीडियो।

उत्तराखंड के टिहरी, रुद्रप्रयाग और भीमबली में बादल फटने से बाढ़ जैसे हालात हैं। अलग-अलग स्थानों पर भारी संख्या में तीर्थ यात्री फंसे हैं। पूरे उत्तराखंड में अलर्ट घोषित किया गया है। अगले 48 घंटे बहुत खतरनाक बताए गए हैं।


विभिन्न स्थानों पर बादल फटने की सूचना के बाद एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, जिला पुलिस और स्थानीय अधिकारियों सहित आपातकालीन सेवाओं को हाई अलर्ट पर रखा गया है। केदारनाथ में फंसे 150 से 200 तीर्थयात्रियों को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी हालात पर नजर रखे हुए हैं।

naidunia_image

naidunia_image

Himachal Pradesh Weather Update: रामपुर में बादल फटा, 24 लापता

हिमाचल प्रदेश के शिमला में रामपुर के पास बादल फटने के बाद 20-22 लोगों के लापता होने की सूचना है। राहत तथा बचाव कार्य शुरू किया गया है। शुरुआत जानकारी के अनुसार, लापता लोग पावर प्रोजेक्ट के कर्मचारी हो सकते हैं।

वहीं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि तीन जगह बादल फटने की सूचना है। 50 लोग लापता हैं। 2 की मौत हुई है। आर्मी को अलर्ट पर रखा गया है। केंद्र सरकार से भी लगातार संपर्क साधा जार हा है।

बता दें, पूरे हिमाचल में भारी बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट घोषित किया है। आज भी मंडी, शिमला और कुल्लू में भारी बारिश की आशंका है। साथ ही मंडी और मणाला में भी बादल फटने की सूचना है। कई घर तबाह हुए हैं।

#WATCH | Himachal Pradesh: The water level in Beas River has increased due to heavy rains in the region; latest aerial visuals from the region pic.twitter.com/FI26AQIope

— ANI (@ANI) August 1, 2024

Uttarakhand LIVE: उत्तरकाशी, हरिद्वार, हल्द्वानी में भी बिगड़े हालात

  • उत्तरकाशी में नेताला में गंगोत्री हाईवे पर भूस्खलन से दो सौ कांवड़ यात्री फंसे हैं।
  • हरिद्वार में भी भारी बारिश। एक भवन की छत गिरने से दो बच्‍चों की मौत हो गई।
  • हल्द्वानी में नदी में बाढ़ जैसे हालात हैं। उफान में एक युवक के बहने की सूचना है।
  • स्थानीय मौसम विभाग के गुरुवार को पूरे प्रदेश भारी बारिश का अलर्ट जारी किया।
  • देहरादून, नैनीताल, बागेश्वर, उधम सिंह नगर और टिहरी में स्कूलों में छुट्टी घोषित।

वीडियो: उत्तराखंड पुलिस ने वीडियो जारी कर बताया कि देघाट में नदी का जलस्तर बढ़ने से गौशाला में पानी भर गया था, जिसमें गाय भी डूब गई थी। पुलिस के जवानों ने अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे पानी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाकर गाय को सुरक्षित निकाला गया।

देघाट में नदी का जलस्तर बढ़ने से गौशाला में पानी भर गया था, जिसमें गाय भी डूब गई थी, देघाट पुलिस के जवानों द्वारा अपनी जान की परवाह किए बिना गहरे पानी में उतरकर रेस्क्यू अभियान चलाकर गाय को सुरक्षित निकाला गया। रेस्क्यू में में जनता का सहयोग भी रहा।@uttarakhandcops pic.twitter.com/EiyahymiOz

— Almora Police Uttarakhand (@almorapolice) August 1, 2024