दांतों की देखभाल की आदत यदि छोटी उम्र में ही डाल ली जाएं तो बाद में मुश्किलें कम आती हैं। दांतों का संबंध हमारी पूरी सेहत से है। इनैमल दांतों की ऊपरी परत है, जिसकी देखभाल करना बहुत जरूरी है। तभी दांत स्वस्थ रहेंगे। दांतों के ऊपर एक पतली परत होती है जिसे इनैमल कहते हैं। यह मानव शरीर का सबसे कठोर ऊतक है। दरअसल यह दांतों का रक्षा कवच है, यह दांतों को किसी भी तरहके नुकसान के बचाने का काम करता है। लेकिन इसे भी अपनी रक्षा के लिए कुछ चीजों की जरूरत पड़ती है। इसलिए इसकी देखभाल की जरूरत बहुत ज्यादा होती है। फिर यदि दांतों की ऊपरी परत एक बार क्षतिग्रस्त हो जाए तो यह जल्दी से ठीक भी नहीं होती है। उचित देखभाल आपको अपने जीवन काल में इनैमल को सुरक्षित रखने में मदद करती सकती है। जानें कि दांतों के इनैमल को मजबूत रखने के लिए हमें क्या करना चाहिए और किन-किन चीजों का ध्यान रखना चाहिए।
एसिडिक फूड कम करें
एसिड प्रमुख रूप से दांतों के इनैमल यानी ऊपरी परत के क्षरण में योगदान देते हैं। एसिडिक फूड आपके दांतों की ऊपरी परत को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इसलिए आपको उन खाद्य पदार्थों से बचना चाहिए, जिनमें एसिड ज्यादा होता है। अधिक एसिड वाली चीजें जैसे नींबू, कार्बोनेटेड सोडा और अन्य खाद्य पदार्थों का उपयोग कम करें।
ओरल हाइजीन पर ध्यान दें
ओरल हाइजीन के लिए कुछ जरूरी नियम जैसे- ब्रश, फ्लॉस और कुल्ला जरूर करना चाहिए। इन नियमों का पालन जरूर करें। इसके अलावा आप अपने बच्चों को भी ऐसी आदत डालें, जिससे उनके भी दांत स्वस्थ रहें। यह आपको अपने दांतों की परत की रक्षाकरने में मदद करते हैं। आपको इस दिनचर्या को कभी नहीं छोड़ना चाहिए। दिन में दो बार इसका अभ्यास करना चाहिए।
अपनी डाइट को सही रखें
सिर्फ ब्रश करना आपके दांतों को स्वस्थ रखने के लिए पर्याप्त नहीं है। आपको क्या खाना चाहिए इसका भी ध्यान रखना होगा। ऐसे खाद्य पदार्थ अपने खाने में जोड़ें जो दांतों के स्वास्थ्य को बढ़ावा दे सकें। कैल्शियम से भरपूर खाद्य पदार्थ जैसे दूध और दूध से बने उत्पाद आपके दांतों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। हरेक को बचपन से ही मजबूत दांतों और हियों के लिए दूध दिया जाए, यह पैरेंट्स की जिम्मेदारी है।